नई दिल्ली:
भारतीय नेवी की पनडुब्बी सिंधुरत्न में हादसे के चलते आज एक और शीर्ष नेवी अधिकारी के इस्तीफे की अटकलें हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि वेस्टर्न नेवी के प्रमुख वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा भी आज रक्षा मंत्री एके एंटनी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। एडमिरल सिन्हा अभी नेवी के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में हैं।
इससे पहले नेवी चीफ एडमिरल डीके जोशी ने हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। वहीं वाइस एडमिरल रॉबिन धोवन आज कार्यकारी नौसेना अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।
दूसरी तरफ हादसे का शिकार हुई सिंधुरत्न मुंबई डॉकयार्ड में वापस लौट आई है, लेकिन लापता हुए दो नेवी अफसरों का कुछ पता नहीं लग पाया है।
लेखक के बारे में
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नौसेना, शेखर सिन्हा, भारतीय नौसेना, एडमिरल डीके जोशी, नौसेना अध्यक्ष का इस्तीफा, Indian Navy, Admiral DK Joshi, Navy Chief Resigns, पनडुब्बी हादसा, आईएनएस सिंधुरत्न, Submarine Accident, Shekhar Sinha