विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2020

संजय दत्त के सेहत को लेकर बोलीं पत्नी मान्यता दत्त- अफवाहों पर ना करें भरोसा

अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपने इलाज पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से कुछ समय की खातिर ब्रेक लेने की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद उनकी पत्नी और फिल्म-निर्माता मान्यता दत्त ने कहा कि संजय हमेशा से 'योद्धा रहे हैं और उन्होंने बड़ी से बड़ी मुश्किल को हराया है.

संजय दत्त के सेहत को लेकर बोलीं पत्नी मान्यता दत्त- अफवाहों पर ना करें भरोसा
संजय दत्त ने अपना इलाज कराने के लिए काम से ब्रेक लिया है.
मुंबई:

अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपने इलाज पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से कुछ समय की खातिर ब्रेक लेने की घोषणा की थी, जिसके एक दिन बाद उनकी पत्नी और फिल्म-निर्माता मान्यता दत्त ने कहा कि संजय हमेशा से 'योद्धा रहे हैं और उन्होंने बड़ी से बड़ी मुश्किल को हराया है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का अनुरोध किया. बता दें कि 61 साल के संजय दत्त को पिछले सप्ताह सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सोमवार को अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई.

संजय दत्त ने मंगलवार को घोषणा की कि वह अपने इलाज पर ध्यान देने के लिए काम से कुछ समय के लिए अवकाश लेंगे. उन्हें फेफड़े का कैंसर होने की अफवाहों के बीच उन्होंने अपने शुभचिंतकों से उनकी सेहत के बारे में अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया. बुधवार को एक बयान में मान्यता दत्त ने अपने पति के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाओं की खातिर लोगों को धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, 'हमें इस मुश्किल समय से उबरने के लिए प्रार्थनाओं की आवश्यकता है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे परिवार ने बहुत कुछ देखा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह समय भी बीत जाएगा.' उन्होंने लोगों से संजय की सेहत के बारे में अटकलों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा, 'संजू के प्रशंसकों से मेरा दिल से अनुरोध है कि वे अटकलों और अनुचित अफवाहों का शिकार न हों बल्कि अपने प्यार और गर्मजोशी से हमारा समर्थन करें.'

संजय दत्त दिवंगत अदाकार सुनील दत्त और नर्गिस की सबसे बड़ी संतान हैं. उनकी दो बहनें प्रिया दत्त और नम्रता दत्त हैं. संजय दत्त के मित्र और निर्माता राहुल मित्रा ने भी प्रशंसकों और मीडिया से संयम बरतने को कहा. 

उन्होंने कहा, 'यह सब अटकलें हैं, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई हैं. अभी तक बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, उनकी बीमारी और इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने अपनी जांच करवाई है.' दत्त की आने वाली फिल्में ‘सड़क 2' और ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' हैं जिनका प्रीमियर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt Health, Manyata Dutt, Sanjay Dutt Lung Cancer Rumors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com