कोलकाता : बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और बीजेपी नेता रूपा गांगुली मंगलवार शाम कोलकाता नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए शहर के अलीपुर इलाके गई थीं, तभी उनके काफिले पर कथित रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला किया।
रूपा गांगुली ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए उस इलाके में गईं तो उन पर हमला किया गया, उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अभिनेत्री ने कहा कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया। उन्होंने हैरानी जताई कि जब सत्तारूढ़ पार्टी अपनी जीत को लेकर इतनी आश्वस्त है तो वे लोग इस तरह की हरकत क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बीजेपी और तृणमूल के समर्थकों के बीच इलाके में झड़प हो गई। जब रूपा गांगुली वहां पहुंची तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी कार का घेराव किया।
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उस इलाके का दौरा किया और कहा कि तृणमूल बीजेपी से डर गई है और यही वजह है कि वे इस तरह के हमले कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में जंगल राज होने का आरोप लगाते हुए दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं