विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2022

BJP ने केजरीवाल को मारने की रची साजिश, मनोज तिवारी हैं इसमें शामिल : AAP का आरोप

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

नई दिल्ली:

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं. सिसोदिया ने कहा, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) इस तरह की ओछी राजनीति से नहीं डरती.

सूत्रों के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

सूत्रों ने कहा, “उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं के ट्वीट और बयानों पर ध्यान दिया है और पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की घटना नहीं हो.”

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है. इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है. आप इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी.”

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Manish Tewari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com