विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2022

अरविंद केजरीवाल को ‘आत्ममुग्ध’ कहने पर ‘आप’ ने बीजेपी पर किया पलटवार

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला, कहा- “इधर उधर की बात ना करें, सवालों के जवाब दें

अरविंद केजरीवाल को ‘आत्ममुग्ध’ कहने पर ‘आप’ ने बीजेपी पर किया पलटवार
'आप' ने कहा है कि भाजपा को मुद्दे से ध्यान हटाने की बजाय केजरीवाल के सवालों के जवाब देना चाहिए (फाइल फोटो).
  • 'आप' ने कहा- केजरीवाल द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दे भाजपा
  • भाजपा ने 285 विधायकों को तोड़ने, खरीदने में कितना काला धन खर्च किया?
  • “ऑपरेशन लोटस” की सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को “आत्ममुग्ध” कहने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रविवार को पलटवार किया. 'आप' ने कहा कि भाजपा को मुद्दे से ध्यान हटाने की बजाय केजरीवाल द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देना चाहिए. 'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “इधर उधर की बात ना करें. सवालों के जवाब दें.”

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा “ऑपरेशन लोटस” के तहत अब तक अन्य दलों के 285 विधायकों को “खरीद” चुकी है और विभिन्न राज्यों में सरकारें गिरा चुकी है.

उन्होंने कहा, “भाजपा को देश को बताना चाहिए कि उसने देश भर में अन्य पार्टियों के 285 विधायकों को तोड़ने, अपहरण करने और खरीदने में कितना काला धन खर्च किया.” संजय सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन लोटस” की सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात में आगामी चुनाव में पराजय के डर से भाजपा 'आप' नेताओं को निशाना बना रही है. इस पर भाजपा की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री को आत्ममुग्ध करार दिया गया था.

"सारे भ्रष्टाचारी आप में हैं"; अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी का वार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, BJP, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com