अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और वार्ड नंबर 42 के इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ पर दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात सामने आई है. अज्ञात हमलावरों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जयपाल सिंह बाऊ को घायल अवस्था में अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन घटना को गंभीर माना जा रहा है.
चुनाव लड़ चुके हैं बाऊ
जानकारी के मुताबिक, जयपाल सिंह बाऊ ने हाल ही में निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 42 से चुनाव भी लड़ा था. वह इलाके में सक्रिय राजनीतिक चेहरा माने जाते हैं.
यह भी पढ़ें- जब परिवार सहित NDTV के कैमरे पर आए थे बशीर बद्र, देखें वो Exclusive Video
आपसी रंजिश का शक
शुरुआती जानकारी में इस हमले के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है.
इलाके में दहशत, जांच शुरू
दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से इलाके में डर का माहौल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं