विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: आंधी, बारिश और ओले, 3 दिन मौसम मचाएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में अलर्ट

Rain Alert: 5 जून को दिल्ली-एनसीआर, यूपी और उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है.

Aaj Ka Mausam: आंधी, बारिश और ओले, 3 दिन मौसम मचाएगा तूफान, दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में अलर्ट
5 जून को कैसा रहेगा देश का मौसम.
  • देश के 19 राज्यों में 5 जून को आंधी-तूफान और तेज बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है
  • दिल्ली-NCR में आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश आने की संभावना है. लोग सावधान रहे
  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग तेज बारिश और तूफान से सावधान रहें
नई दिल्ली:

देश में 5 जून को भी आंधी, तूफान और बारिश कहर बरपाएगा. 4 जून, गुरुवार को केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश का दौर शुरू हो गया है. 4 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आएं आंधी तूफान और झमाझम बारिश के बाद एक ओर गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर मुसीबत भी बढ़ गई है. पेड़, टूट गए, खंभे गर गए, जगह-जगह पानी भर गया. बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है. 5 जून को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70-80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अगले 3 दिन मौसमका हाल ऐसा ही रहेगा. पूर्वी राज्यों में आंधी, बारिश के साथ ही बिजली भी गिर सकती है. उत्तर पूर्वी भारत में अगले 5-6 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी आज आंधी-बारिश का अलर्ट है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

  1.  दिल्ली
  2. हरियाणा
  3. यूपी
  4. पंजाब
  5. बिहार
  6.  राजस्थान
  7. मध्य प्रदेश
  8. उत्तराखंड
  9. हिमाचल
  10. जम्मू-कश्मीर
  11.  झारखंड
  12.  छत्तीसगढ़
  13. पश्चिम बंगाल
  14.  केरल
  15. ओडिशा
  16. तमिलनाडु
  17.  आंध्र प्रदेश
  18. कर्नाटक 
  19. असम 

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में 5 जून को भी झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान पूरे दिन बादल छाये रहेंगे. दोपहर तक बारिश और आंधी- तूफान की स्थिति बनी रहेगी. साथ ही बिजली भी कड़कने का अनुमान है. करीब 60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 6 जून को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा. दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

5 जून को उत्तर प्रदेश में भी तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है. 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट है.  मथुरा, आगरा, बरेली, बदायूं, मेरठ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर, लखनऊ, रामपुर  सीतापुर, शाहजहांपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 70-80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में आज आंधी और बारिश का अनुमान है.

ओरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र.

येलो अलर्ट

आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर एवं आस पास के क्षेत्र. 
 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में भी 5 जून के लिए मौसम विभाग ने तेज तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य की कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना है. रांची, जामताड़ा, दुमका, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, सरायकेला,  गिरिडीह, पलामू, बोकारो समेत कई जगहों पर शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है. इस दौरा हवा की स्पीड 6-70 किमी. प्रति घंटा रह सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?

मध्य प्रदेश में अगले 5 जून सको बारिश, आंधी और ओले गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. अगले 5 दिनों कर राज्य की स्थिति ऐसी ही रहेगी. इस दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओले और बिजली भी देखने को मिल सकती है. IMD की चेतावनी को देखते हुए सावधान रहें और बेवजह घर से बाहर न निकलें. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम?

हिमाचल और उत्तराखंड के लिए भी 5 और 6 जून को बारिश और आंधी तूफान देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को खराब मौसम के लिए पहले ही आगार कर दिया है. उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली में आंधी और बारिश का अलर्ट है. वहीं हिमाचल के शिमला, मंडी, चंबा, कांगड़ा, सोलन, लाहौल, स्पीति में भी तूफान के साथ तेज बारिश देखी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- आ गया मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, भारत मौसम विभाग ने किया ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com