पंजाब और हरियाणा में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है. दोनों राज्यों में लगातार तीसरे दिन लगातार बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात हैं और अधिकारियों को बचाव कार्यों के लिए मशक्कत करनी पड़ी है. पंजाब सरकार ने 13 जुलाई तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है जबकि चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार तक स्कूल बंद हैं. हरियाणा ने भी कुछ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में बुधवार तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. राज्य के अन्य स्थानों में, सरकार ने उपायुक्तों को स्थिति का आकलन करने के बाद निर्णय लेने का निर्देश दिया है.
सतलुज और घग्गर नदियों के पास की भूमि जलमग्न हो गई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा. दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने पर अधिकारी प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए. पंजाब और हरियाणा के कुछ सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गईं. मोहाली, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पंचकुला और अंबाला दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दोनों पड़ोसी राज्यों के नगर प्रशासन ने बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना को बुलाया है, जिसने अपनी पश्चिमी कमान की बाढ़ राहत टुकड़ियों को सेवा में लगाया है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने भी बचाव और राहत कार्यों में नगर अधिकारियों की सहायता की. पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि एनडीआरएफ की 15 टीम और एसडीआरएफ की दो इकाइयों को बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है.
उन्होंने कहा, इसके अतिरिक्त, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, मोहाली और पठानकोट जिलों के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को बुलाया गया है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद सेना ने पंजाब के एक निजी विश्वविद्यालय से 910 छात्रों और 50 लोगों को बचाया.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है. कालका की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट रुचि बेदी ने कहा कि सोमवार को हरियाणा के पिंजौर इलाके में भूस्खलन के कारण घर के मलबे में दब जाने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि अंबाला जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं