विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2022

5 प्वाइंट न्यूज : दिल्ली में ऑटो-टैक्सी का सफर महंगा, इस फैसले से जुड़ी 5 खास बातें

सरकार के नए फैसले के मुताबिक दिल्ली में ऑटो का मीटर अब 25 के बजाय 30 रुपये से डाउन होगा और उसके बाद सवारी को प्रति किमी 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये की दर से भुगतान करना होगा.

CNG के दाम बढ़ने की वजह से ऑटो और टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी का फैसला
नई दिल्ली:
  1. महंगाई के इस दौर में राजधानी के लोगों को एक और झटका लगा है. जल्द ही लोगों को सफर करने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी होगी.
  2. दरअसल दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने की वजह से ऑटो और टैक्सी के किराए में  बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.
  3. सरकार के नए फैसले के मुताबिक ऑटो का शुरुआती किराया अब 30 रु होगा, वहीं प्रति किलोमीटर के लिए 11 रूपये का भुगतान करना होगा.
  4. नॉन एसी टैक्सी का किराया अब पहले 1 KM के लिए 25 से बढ़ाकर 40 रु कर दिया गया है. 1 KM के बाद 17 रुपए प्रति किमी लगेंगे.  एसी टैक्सी में 20 रुपए प्रति KM किराया लगेगा.
  5. दिल्‍ली सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है और इस बारे में अधिसूचना जारी होना ही बाकी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Auto-Taxi Fare, Delhi Govt Increases Fares Of Auto And Taxi, CNG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com