विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की

सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फाइल तस्वीर
  • सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल बनाए गए
  • असम के राज्यपाल होंगे जगदीश मुखी
  • बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. साथ ही केंद्रशासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में भी नए उपराज्यपाल को नियुक्त किया गया है. सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. प्रोफेसर जगदीश मुखी असम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.

बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए हैं. अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे.

वहीं गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे.

पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद के भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकित किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था. इस साल जुलाई में वह राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित हुए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Governors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com