वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई:
मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम पांच बजक 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में घटी.
उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Building Under Construction, Lift Collapsed, Four Laborers Died