विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

इराक में 39 भारतीयों की मौत: विदेशी मंत्रालय के संपर्क करने के बाद ही होगा भाई की मौत पर विश्वास

इराक में मारे गये 39 भारतीयों में से एक की बहन गुरपिन्दर कौर ने आज कहा कि उन्हें अपने भाई की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सालों तक उसके जीवित होने का भरोसा दिलाया है.

नई दिल्ली: इराक में मारे गये 39 भारतीयों में से एक की बहन गुरपिन्दर कौर ने आज कहा कि उन्हें अपने भाई की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है क्योंकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सालों तक उसके जीवित होने का भरोसा दिलाया है. गुरपिन्दर ने टीवी में समाचार सुनने के बाद कहा कि जब मंत्रालय उनसे संपर्क करेगा, वह तभी मानेंगी कि उनका भाई वास्तव मेंअब नहीं रहा है. सुषमा ने राज्यसभा में आज दिये बयान में बताया कि इराक के मोसुल कस्बे में आईएसआईएस आतंकियों द्वारा तीन साल पहले अपहृत किये गये39 भारतीयों की मौत हो गयी है और उनके शव बरामद हो चुके हैं. 

स्वराज ने उच्च सदन में दिये बयान में कहा, ‘‘ आतंकी संगठन द्वारा40 भारतीयों का अपहरण किया गया था, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति खुद को बांग्लादेशी मुसलमान बताकर बच निकला.’’ भारतीय समूह में शामिल मनजिन्दर सिंह की बहन गुरपिन्दर ने कहा, ‘‘ मैंने टीवी में यह सुना है, लेकिन जब तक विदेश मंत्रालय मुझसे संपर्क नहीं करता, मैं इस पर भरोसा नहीं करूंगी.’’ 

उसने साथ ही कहा कि विदेश मंत्री हमेशा यही कहती रही हैं कि वह जिंदा है और सरकार उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘ अब.. मुझे नहीं पता कि किस पर विश्वास करूं.’’ 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iraq, 39 Indians Killed, Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com