विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

कोरोना वायरस से विदेशों में रह रहे 373 भारतीयों की मौत हुई

लोकसभा में सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने जानकारी दी, विदेशों में रह रहे 11,616 भारतीय कोरोना से संक्रमित हुए

कोरोना वायरस से विदेशों में रह रहे 373 भारतीयों की मौत हुई
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

Coronavirus: दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे 373 भारतीय नागरिकों की कोविड-19 (Covid-19) से मौत हुई है. लोकसभा (Loksabha) में सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 10 सितंबर 2020 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशों में रह रहे 11,616 भारतीय कोरोना से संक्रमित हुए. 

अलग-अलग देशों में भारत के मिशनों ने इनकी मदद के लिए करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च किए. संसद में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सउदी अरब में सबसे ज्यादा 284 भारतीयों की मौत कोविड से हुई. हालांकि यहां संक्रमित कितने थे इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. 

सबसे ज्यादा संक्रमित सिंगापुर में 4618 थे. हालांकि यहां मौत सिर्फ एक भारतीय नागरिक की हुई. बहरीन में 2639 भारतीय कोविड से संक्रमित हुए और 30 की मौत हुई. वहीं कुवैत में 1769 भारतीय कोविड संक्रमित हुए लेकिन जान किसी की नहीं गई. अमेरिका में 24 भारतीय संक्रमित हुए और 13 की मौत हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
373 Indians Died, Coronavirus, Abroad, V Muraleedharan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com