विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा बने अगरकर की जगह नए चीफ सेलेक्टर, बीसीसीआई ने लगाई मुहर

पिछले कुछ दिनों से छनकर बाहर आ रहीं खबरों को सही ठहराते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए  चीफ सेलेक्टर के लिए पूर्व लेफ्ट स्पिनर प्रज्ञान ओझा के नाम का ऐलान कर दिया है

प्रज्ञान ओझा बने अगरकर की जगह नए चीफ सेलेक्टर, बीसीसीआई ने लगाई मुहर
प्रज्ञान ओझा अब नए चीफ सेलेक्टर सेलेक्टर हैं, जबकि रमेश पोवार पांच सदस्यीय समिति के नए सेलेक्टर होंगे
source: X

पिछले कुछ दिनों से छनकर बाहर आ रहीं खबरों को सही ठहराते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए  चीफ सेलेक्टर के लिए पूर्व लेफ्ट स्पिनर प्रज्ञान ओझा के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रज्ञान ओझा पिछले कुछ दिन से बतौर अंतरिम चीफ सेलेक्टर के रूप में काम कर रहे थे. और उन्हीं की अध्यक्षता में हाल ही में न्यूजीलैंड दौरों के लिए भारतीय टीम का चयन भी किया गया थआ, लेकिन आखिरी दौर में पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार के 'रिंग' में उतरने के बाद ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि महिला टीम के हेड कोच रहे और जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए भी इंटरव्यू देने वाले रमेश पोवार अगरकर की जगह नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं, लेकिन अब बीसीसीआई ने दूध का दूध और पानी का पानी साफ करते हुए प्रज्ञान ओछा की बतौर चीफ सेलेक्टर नियुक्ति का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. वहीं, रमेश पोवार पश्चिम क्षेत्र से पांच सदस्य चयन समिति में शामिल नए सदस्य होंगे.  

वरिष्ठता (सबसे अधिक टेस्ट) के आधार पर, श्री प्रज्ञान ओझा समिति की अध्यक्षता करेंगे.

पुरुष चयन समिति: प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा, रमेश पोवार।

पूर्व दिग्गज अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की सदस्यता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की. सीएसी ने आवेदकों की जांच और साक्षात्कार के लिए बीसीसीआई (BCCI) मुख्यालय में बैठक की और प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से समिति के नए सदस्य रमेश पोवार की नियुक्ति की सिफारिश की.

पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय खेल करियर के दौरान 2 टेस्ट और 31 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद से वे प्रमुख कोचिंग भूमिकाओं में रहे हैं, जिनमें भारत की महिला टीम, मुंबई और गुजरात के मुख्य कोच के साथ-साथ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी कोच की भूमिका शामिल है. भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने टीम को एशिया कप खिताब के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाया. बीसीसीआई पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है. जुलाई 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से, अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण दौर में समिति का नेतृत्व किया, जिसमें भारत ने तीन आईसीसी (ICC) ट्रॉफी, दो एशिया कप खिताब और लगातार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते.

(खबर जारी है)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragyan Ojha, India, Board Of Control For Cricket In India, Ramesh Powar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com