विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

फिल्‍म 'कबीर सिंह' से लिया आइडिया, डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बना महिलाओं से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरफ्तार

मुख्य आरोपी केवल हाइप्रोफाइल महिलाओं को टारगेट करता था और अब तक कई महिलाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुका है. आरोपी के मुताबिक उसे ये आइडिया 'कबीर सिंह' मूवी देखने के बाद आया.

फिल्‍म 'कबीर सिंह' से लिया आइडिया, डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बना महिलाओं से ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरफ्तार
दोनों आरोपी फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से ब्लैकमेलिंग कर पैसे ऐंठ रहे थे
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने 2 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कई डेटिंग एप पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाकर पूरे देश में महिलाओं से ब्लैकमेलिंग कर पैसे ऐंठ रहे थे. इसके तहत मुख्य आरोपी केवल हाइप्रोफाइल महिलाओं को टारगेट करता था और अब तक कई महिलाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुका है. आरोपी के मुताबिक उसे ये आइडिया 'कबीर सिंह' मूवी देखने के बाद आया. साइबर सेल के डीसीपी अनिमेष रॉय के मुताबिक, एक महिला डॉक्टर ने शिकायत देकर बताया कि डेटिंग एप टिंडर पर उसकी बातचीत डॉक्टर रोहित गुजराल से हुई जिसने अपने प्रोफाइल पर खुद को ऑर्थोपेडिक सर्जन लिखा हुआ था. कुछ ही दिन में दोनों की बातचीत पर फोन पर होने लगी फिर रोहित ने शादी करने का वादा किया और लेडी डॉक्टर से उसकी कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो मांगे. एक दिन रोहित ने लेडी डॉक्टर से एक झूठी कहानी बताते हुए मदद की मांग की. पीड़ित से कहा कि उसने अपने एक दोस्त आनंद की बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, आनंद ने इसका वीडियो बना लिया और वो अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है.

रोहित ने लेडी डॉक्टर से कहा कि अगर आप उसके दोस्त आनंद से शारीरिक संबंध बना लेंगी तो वो मुझे माफ़ कर देगा. पहले पीड़ित तैयार हो गई लेकिन बाद में उसने मना कर दिया. इसके बाद रोहित उसकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने के बहाने उसे ब्लैकमेल करने लगा और पीड़ित ने रोहित को 30 हज़ार रुपये ट्रांसफर भी किए.इस मामले में जब पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू की तो तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपी 31 साल के आनंद को लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके साथी 26 साल के प्रियम यादव को भी पकड़ लिया गया. दोनों ग़ाज़ियाबाद के रहने वाले हैं.

मुख्य आरोपी आनंद ने बताया कि उसने कई महिलाओं से शारीरिक संबंध भी बनाये हैं और पैसे भी ऐंठे हैं. आनंद के मुताबिक वो एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है, उसके संपर्क में ऐसे कई लड़के-लड़कियां रहते हैं जो मॉडल बनना चाहता है. वो ऐसे ही लड़कों की फ़ोटो लगाकर डेटिंग एप जैसे टिंडर,बम्बल पर खुद को ऑर्थोपेडिक सर्जन बताते हुए डॉक्टर रोहित गुजराल नाम से फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाता है. उसे ये आइडिया 'कबीर सिंह' मूवी देखने के बाद आया. 

पहले वह महिलाओं के मोबाइल नम्बर लेता फिर शादी का वादा कर उनसे निजी तस्वीरें और वीडियो मंगाता और फिर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. कई बार अपनी मां के इलाज कराने के नाम पर पैसे ऐंठता था. आनंद केवल हाइप्रोफाइल महिलाओं जैसे डॉक्टर और बैंक मैनेजर को ही टारगेट करता था वो सारा पैसा प्रियम के अकॉउंट में मंगाता और प्रियम भी उसमें अपना हिस्सा लेता था. कुछ ही महीनों में आनंद ने कई महिलाओं से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये कमाए. उसके खिलाफ कई शिकायतें आ चुकी हैं. एक महिला को तो आनंद ने शादी के नाम पर इस कदर ब्लैकमेल किया किया कि उसने 5 लाख रुपये देने के लिए बैंक में लोन के लिए अप्लाई कर दिया था

.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dating App, Delhi Police, Blackmailing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com