भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी20 इंटरनेशल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. दौरे की शुरुआत सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) से होगी, इसके बाद 50 ओवर की सीरीज खेली जाएगी और अंत में टेस्ट मैच होंगे. टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी, जिसके मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे. इसके बाद 4 से 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी. फिर दोनों टीमें टेस्ट मैचों के लिए आमने-सामने होंगी, पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है. वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिल पाया था. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल के वैभव को प्लेइंग 11 में इस बार गौतम गंभीर मौका देते हैं या नहीं.
वहीं, टी-20 सीरीज के आगाज से पहले ही न्यूजीलैंड ने 15 साल के युवा वैभव पर शब्दों के बाण चलाने शुरू कर दिए हैं. वैभव को लेकर कीवी पेसर जैकब डफी ने बयान दिया है और कहा है कि वैभव की असली परीक्षा न्यूजीलैंड की पिचों पर होने वाली है. डफी ने बताया कि क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले, न्यूजीलैंड की टीम इस बाएं हाथ के बल्लेबाज पर नजर रखे हुए थी.
पत्रकारों से बात करते हुए डफी ने कहा, "सबसे पहली बात, वह एक बेहतरीन टैलेंट है, उसने आईपीएल में धूम मचा दी है. सबसे कमाल की बात यह है कि वह न सिर्फ बहुत जोर से शॉट लगाता है, बल्कि लगातार ऐसा करता रहता है."
"वह हर मैच में 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है और बहुत कम ही चूकता है. यह अपने आप में ही अद्भुत है. मुझे लगता है कि उसने इंग्लैंड में भी खेला है, इसलिए वहां की परिस्थितियां उसके लिए थोड़ी अलग होंगी. जाहिर है, यह उसके लिए एक चुनौती होगी, हमने निश्चित रूप से उसे अच्छे से परखा है और हमारे पास उसके खिलाफ खेलने की खास योजनाएं भी तैयार हैं. "
यह भी पढ़ें | नंबर 1 बाबर आजम, नंबर 3 विराट कोहली, 141 पारियों के बाद ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | करोड़ों की कमाई करते हैं संजू सैमसन, ₹18 करोड़ IPL सैलरी, जानें नेटवर्थ और कार कलेक्शन
यह भी पढ़ें | 1000 KM पैदल चलकर हार्दिक पंड्या से मिलने पहुंचा फैन, क्रिकेटर ने दिखाया बड़ा दिल, नया घर देने का किया वादा !
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं