विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2018

तेलंगाना के वारंगल में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

तेलंगाना के वारंगल में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई

तेलंगाना के वारंगल में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत
वारंगल के पटाखों के गोदाम में लगी आग में 11 की मौत
नई दिल्ली: तेलंगाना के वारंगल में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. आग पर काबू पाने की कोशिश अभी लगातार जारी है. फायर फाइटर्स आग बुझाने का काम काम कर रहे हैं. बता दें कि आग की यह घटना कोटालिंगाला गांव में हुई है, जो वारंगल शहर से 135 किलोमीटर दूर है. 

बताया जा रहा है कि दोपहर में लगी इस आग पर अब भी काबू नहीं पाया गया है. 1.45 मिनट पर जब आग की खबरें मिली, तब तक फायर फाइटर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. 

पुलिस ने कहा कि जब गोदाम में आग लगी, तब 15 लोगों के अंदर होने की खबर थी. आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. 

चश्मदीदों ने कहा कि गोदाम में भीषण आग देखने से पहले उन्होंने बड़े विस्फोट की आवाज सुनी. वारंगल शहर में एमजीएम अस्पताल में पांच घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Warangal Fire, Firecracker Godown Fire, Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com