- राज्य में बारिश से अभी तक 93 लोगों की मौत हो गई है
- सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 25, शनिवार को 14 लोगों की जान गई
- अपने जिलों का दौरा कर हालात का जायजा ले अधिकारी
बीते एक हफ्ते से राज्य में हो रही लगातार बारिश के चलते बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. बता दें, राज्य में बारिश से अभी तक 93 लोगों की मौत हो गई है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 25, शनिवार को 14 लोगों की जान गई थी, जबकि उससे दो दिन पहले 54 की मौत हुई थी. जारी बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बाढ़ वाले इलाकों से पानी को बाहर निकालने के लिए तत्काल व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए. साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई जानी चाहिए.' इसके साथ ही कहा गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की आपूर्ति को सुनिश्चित करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बयान में आगे कहा गया कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों को तुरंत वित्तीय मदद दी जाएगी. साथ ही अधिकारियों को अपने जिलों का दौरा करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.
बता दें, देश के कई हिस्सों में बारिश ने एकबार फिर से कहर बरपा दिया है. लगातार बारिश से राज्य की राजधानी पटना की सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया और दो मंत्रियों के घर पानी में घिर गए.
वहीं मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने तथा सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वर्षाजनित इन हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं.
Video: जहां नजर उधर ही पानी, ये है पटना राजधानी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं