यह ख़बर 19 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

येदियुरप्पा को अस्पताल से छुट्टी, जेल भेजे गए

खास बातें

  • भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए येदियुरप्पा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बेंगलुरु:

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पहले वह जयदेव अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन वहां से छुट्टी मिलने के बाद, जब उन्हें जेल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके चलते उन्हें विक्टोरिया अस्पतास ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब येदियुरप्पा ने खुद ही जेल जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के सेंट्रल जेल ले जाया गया है। कर्नाटक हाईकोर्ट में येदियुरप्पा की जमानत पर गुरुवार को सुनवाई होनी है और खबरों के मुताबिक उन्होंने अपने वकील की सलाह पर ही जेल जाने का फैसला किया। येदियुरप्पा को विक्टोरिया अस्पताल तब ले जाया गया जब उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित होने के बाद उन्होंने जेल लौटने से इनकार कर दिया। शनिवार शाम गिरफ्तारी के बाद येदियुरप्पा को परप्पना अग्रहारा उपनगर स्थित बेंगलुरु केंद्रीय कारागार ले जाया गया था। वहां उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। कुछ ही घंटों के भीतर रविवार सुबह उन्हें जयदेव इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com