आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को बुधवार को फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया है. फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के साथ जुड़ी हुई है. यह फोरम सीमाओं और क्षेत्रों से परे (वैश्विक स्तर) नेताओं के विस्तृत और दीर्घकालिक भविष्य को आकार देने के लिए प्रोत्साहित करता है. राघव चड्ढा का कहना है - यह खिताब केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का सम्मान है जो एक नए सशक्त भारत की नींव रख रहा है.
पंजाब से निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के सबसे कम उम्र सांसद राघव चड्ढा के अलावा सूची में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राधिका गुप्ता और यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव सहित दुनियाभर से कुल 109 शख्सियतों को शामिल किया गया है. इस सूची में प्रोफेसर योइची ओचियाई, संगीतकार विसम जौब्रान, स्वास्थ्य पैरोकार जेसिका बेकरमैन और एनजीओ संस्थापक जोया लिट्विन भी शामिल हैं. डब्ल्यूईएफ की सूची में एथलीट मानसी जोशी, इनोव8 कोवर्किंग के संस्थापक रितेश मलिक, भारतपे के सीईओ सुहैल समीर, शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह और ग्लोबल हिमालयन एक्सपेडिशन के सीईओ जयदीप बंसल भी शामिल हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए चड्ढा इससे पहले दिल्ली विधानसभा के सदस्य थे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राघव चड्ढा को बधाई दी है.
विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस श्वाब ने 2004 में दुनिया में तेजी से बढ़ रहे जटिल और एक-दूसरे पर निर्भर समस्याओं से निजात पाने के लिए युवा वैश्विक नेताओं के मंच का निर्माण किया. इसलिए, यंग ग्लोबल लीडर्स कम्युनिटी दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विजन, साहस और प्रभाव वाले विशिष्ट लोगों के सक्रिय समुदाय हेतु एक उत्प्रेरक है.
यह 1,400 से अधिक सदस्यों और 120 राष्ट्रीयताओं के एलुमनाई (भूतपूर्व छात्रों) का एक परिवार है. जिसमें नागरिक और व्यावसायिक नवोन्मेषकों, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी अग्रदूतों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं, कलाकारों, पत्रकारों सहित दूसरे क्षेत्रों के खास लोग भी शामिल हैं. फोरम का गठबंधन विश्व आर्थिक मंच के मिशन के साथ किया गया है और यह वैश्विक सार्वजनिक हित में सार्वजनिक-निजी सहयोग को प्रबल करने का प्रयास करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं