विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

मीका सिंह के गाने पर थिरके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सगाई में सिंगर के लाइव सिंगिंग का Inside Video आया सामने 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को मीका सिंह के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

मीका सिंह के गाने पर थिरके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, सगाई में सिंगर के लाइव सिंगिंग का Inside Video आया सामने 
मीका सिंह के गाने गल मिट्ठी मिट्ठी पर थिरके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
नई दिल्ली:

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की नई नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं. जहां एक वीडियो में एक्ट्रेस मंगेत्तर संग डांस करती हुई नजर आई थीं. तो वहीं नए वीडियो में मीका सिंह की लाइव सिंगिंग की धुन पर दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब सारा प्यार दे रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की नई वीडियो 

खास दोस्तों और फैमिली के बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी सगाई में एंट्री की. वहीं अपनी सिंगिंग से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर इसी खास शाम का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को गल मिट्टी मिट्टी बोल की धुन पर नाचते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए मीका सिंह ने लिखा, "बहुत सोणा मुंडा ते बहुत प्यारी कुड़ी! भाई राघव चड्ढा और प्रिय परिणीति चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई." इसी वीडियो को पैपराजी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस प्यार दे रहे हैं. 

इससे पहले सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म केसरी के गाने वे माही पर डांस करती हुई नजर आई थीं. वहीं पास खड़े मंगेत्तर राघव चड्ढा ने उनके गाल पर किस भी किया था, जिसका वीडियो सामने आने के बाद फैंस दोनों को क्यूट कपल का टैग देते हुए नजर आए थे. इतना ही नहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन के लिए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें सगाई से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें थीं. वहीं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फैमिली के साथ नजर आई थीं. इतना ही नहीं उन्होंने शादी जल्द करने की बेसब्री भी जाहिर की थी. 

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शनिवार शाम 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सगाई की है. वहीं कपल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए तस्वीरें भी शेयर की थी. इसके अलावा मीडिया के सामने आकर दोनों ने तस्वीरें भी क्लिक करवाई थीं. 

Airport Traffic: सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Mika Singh Singing, Parineeti Chopra, Parineeti Chopra Dance, Parineeti Chopra Engagement, Parineeti Raghav Engagement, Parineeti Chopra Sagai Video, Raghav Chadha, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Bollywood,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com