विज्ञापन
This Article is From May 17, 2023

मंगेत्तर राघव चड्ढा के साथ सगाई में डांस करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, INSIDE वीडियो और तस्वीरे देख आप भी हार बैठेंगे दिल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है.

मंगेत्तर राघव चड्ढा के साथ सगाई में डांस करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, INSIDE वीडियो और तस्वीरे देख आप भी हार बैठेंगे दिल
मंगेत्तर राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई की वीडियो और तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की बीते दिन दिल्ली में सगाई हो गई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वहीं सेलेब्स और फैंस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और बधाई दे रहे हैं. इसी के चलते आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सगाई सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई हैं, जिसमें परिणीति चोपड़ा, मंगेत्तर राघव चड्ढा के साथ माही गाने पर गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस भी दोनों की जोड़ी को बेस्ट कहते हुए नजर आ रहे हैं. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को उनकी फिल्म के गाने माही की धुन पर गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है. वहीं इस पर उनके मंगेत्तर राघव चड्ढा भी साथ देते हुए और उनके माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने वह बहुत डिसेंट लग रहे हैं और दोनों बहुत क्यूट हैं. वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है. 

सगाई के तस्वीरों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कपल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ भी उन्हें देखा जा सकता है. इसके अलावा पैपराजी के सामने भी दोनों ने जमकर पोज दिए. वहीं फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया है. वहीं पैपराजी को कपल ने मिठाईयां भी बाटी हैं.

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, जिस पर फैंस और सेल्ब्स ने जमकर प्यार बरसाया है. 

Airport Traffic: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Deepika-Prakash Padukone और Arjun Kapoor

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Parineeti Chopra Dance, Parineeti Chopra Engagement, Parineeti Raghav Engagement, Parineeti Chopra Sagai Video, Raghav Chadha, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Bollywood     
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com