विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2019

Pulwama Attack: विस्फोट से बुरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गए थे शहीदों के शव, CRPF ने ऐसे की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि भीषण विस्फोट की वजह से जवानों से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे इसलिए उनकी शिनाख्त करना मुश्किल काम था.

Pulwama Attack: विस्फोट से बुरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गए थे शहीदों के शव, CRPF ने ऐसे की पहचान
सीआरपीएफ के काफिले में 78 गाड़ियां में करीब 2500 जवान थे शामिल  
  • भीषण विस्फोट की वजह से क्षत-विक्षत हो गए थे शव
  • आधार कार्ड और छुट्टियों की अर्जियों से हुई पहचान
  • शहादत से नम है लोगों की आंखें
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के सभी 40 जवानों की पहचान उनके आधार कार्ड, आईडी कार्ड और कुछ अन्य सामानों के जरिए ही हो पाई. अधिकारियों ने बताया कि भीषण विस्फोट की वजह से जवानों से शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे इसलिए उनकी शिनाख्त करना मुश्किल काम था. इन शहीदों की पहचान आधार कार्ड, उनके आईडी कार्ड, पैन कार्ड और उनकी जेबों या बैगों में रखे छुट्टी के आवेदनों से की जा सकी. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कुछ शवों की शिनाख्त कलाइयों में बंधी घड़ियों और उनके पर्स से हुई. ये सामान उनके सहयोगी ने पहचाने थे. 

जिनकी शहादत से देश की आंखे हैं नम, सरकारी रिकॉर्ड में नहीं कहलाएंगे 'शहीद', तेजस्वी ने की यह मांग

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की लिस्ट में 40 जवानों का नाम है.सीआरपीएफ के काफिले में 78 गाड़ियां थीं और करीब 2500 जवान शामिल थे.  

 

शुरुआती जानकरी में ऐसी खबरें थी कि जैश आतंकी ने एसयूवी में 350 किलो आरडीएक्स भर रखा था. लेकिन सूत्रों ने बताया कि आतंकी एसयूवी में नहीं, बल्कि एक कार में था और उसमें 350 नहीं 60 किलो आरडीएक्स रखा हुआ था. वहीं, सूत्रों ने यह भी बताया कि यह विस्फोट को बाईं तरफ से ओवरटेक करके अंजाम दिया गया.
 

Video: कौन समझेगा शहीदों के परिजनों दर्द?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Terrorist Attack, Pulwama Attack On CRPF, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com