10 बातें: अण्णा ने मोदी सरकार से पूछा, कहां हैं अच्छे दिन?

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर केंद्र सरकार घिरती नजर आ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे दिल्ली के जंतर मंतर से 2 दिवसीय अनशन कर रहे हैं। इस अनशन के पहले दिन अण्णा ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। जंतर मंतर से अण्णा ने जो कहा, नीचे पढ़िए उनके द्वारा कही गई 10 महत्वपूर्ण बातें:

- सरकार उद्योगपतियों को जमीन दे रही है | किसानों के अच्छे दिन नहीं आए हैं केवल उद्योगपतियों के आए हैं |

- कल पलवल से 5-6 हजार लोग धऱना में शामिल होने पहुंचेंगे

- हम सरकार को रोकने के लिए आए हैं | मैं किसानों के लिए आवाज उठाने के लिए आया हूं।

- लोकतंत्र की परिभाषा बदल रही है सरकार | यह अध्यादेश लोकंतत्र विरोधी है। 2013 के कानून में बदलाव की जरूरत ही क्या थी।

- अंग्रेजों और इस सरकार में फर्क नहीं | अंग्रेजों ने इतना अन्याय नहीं किया जितना इस सरकार ने किया है | अब आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी होगी

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

- अधिग्रहण में सरकार की मनमर्जी चल रही है | किसानों की मर्जी के खिलाफ जमीन लेना अन्याय है।

-  बिल में किसानों को कोर्ट जाने का अधिकार न होने पर हजारे ने उठाए सवाल।

- अभी मुझे देश के लिए जीना है, अनशन करने से नहीं मरूंगा।

- आंदोलन को समर्थन देने वालों का शुक्रिया |

-इसके 4 महीने बाद जेल भरो आंदोलन करेंगे, रामलीला मैदान से करेंगे यह आंदोलन।