पंजाब में एक राजमार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई भारी चूक को लेकर तीखा राजनीतिक विवाद जारी है. इसी बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी सड़क पर विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच घिर गए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनको प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास में ''मोदी जिंदाबाद'' के नारे लगाते देखा जा सकता है. ओपी सोनी अमृतसर जा रहे थे, जब पीएम की सुरक्षा में चूक का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोका और घेर लिया.
PM मोदी की सड़क यात्रा को पंजाब के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने दी थी मंजूरी : सरकार के सूत्र
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनी की कार को घेरते हुए भाजपा कार्यकर्ता "जय श्री राम" के नारे लगा रहे थे. इसके बाद वीडियो में सोनी कार से बाहर निकल कर "मोदी जिंदाबाद" के नारे लगाते दिखते हैं, जिसके बाद प्रदर्शनकारी उन्हें जाने देते हैं. फरवरी-मार्च में पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है.
MP: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर 'सियासत', सीएम शिवराज सिंह ने किया महामृत्युंजय जाप
गौरतलब है कि पीएम मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे, जब उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था. प्रदर्शनकारियों ने वहां मार्ग को जाम कर रखा था, जिसके चलते पीएम मोदी को वहां 20 मिनट इंतजार करने के बाद अपनी रैली रद्द कर लौटना पड़ा. इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर पीएम की सुरक्षा में भारी चूक का आरोप लगाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं