विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2016

फिदेल कास्त्रो ने जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को गले लगा लिया था....

फिदेल कास्त्रो ने जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को गले लगा लिया था....
कास्त्रो द्वारा इंदिरा को गले लगाने का यह क्षण इतिहास में दर्ज हो गया है
नई दिल्‍ली:

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को नेहरू-गांधी परिवार और खासतौर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ उनके भाई-बहन के रिश्ते के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. कास्त्रो का शनिवार को निधन हो गया.

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
अमेरिका से सीधा 'पंगा' लेने वाले कास्त्रो
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

विज्ञान भवन में मार्च 1983 में सातवें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन (नाम) के उद्घाटन के अवसर पर क्यूबाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कास्त्रो ने कहा था कि हवाना में 1979 में संपन्न हुए सम्मेलन के मेजबान के तौर पर उन्हें अपनी 'बहन' इंदिरा गांधी को सम्मेलन का गेवल सौंपने में खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है. उसके बाद दोनों मंच से उठे और इंदिरा ने लकड़ी का गेवल थामने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन कास्त्रो यूं ही खड़े रहे. इंदिरा ने दोबारा हाथ बढ़ाया, लेकिन कास्त्रो वहां खड़े मुस्कुराते रहे.

----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
कास्त्रो की कही 10 ख़ास पंक्तियां
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

उसके बाद इंदिरा ने जब झिझकते हुए तीसरी बार हाथ बढ़ाया, तो कास्त्रो ने इंदिरा को आश्चर्यजनक रूप से गेवल सौंपने के साथ ही सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों प्रतिनिधियों के सामने गले लगा लिया. पूरा सम्मेलन कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इंदिरा के लिए यह अप्रत्याशित था. कास्त्रो द्वारा इंदिरा को गले लगाने का यह क्षण हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन से पहले ही नेताओं के बगावती हुए तेवर, भारती ने दिया बड़ा बयान
फिदेल कास्त्रो ने जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को गले लगा लिया था....
'हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की 5 को सैलरी, 10 को पेंशन' - विधानसभा में सीएम सुक्खू का ऐलान
Next Article
'हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की 5 को सैलरी, 10 को पेंशन' - विधानसभा में सीएम सुक्खू का ऐलान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com