सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में तिरुपति बालाजी (Tirupathi Balaji) में पूजा को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई उस समय रोचक हो गई, जब CJI एनवी रमना (CJI NV Ramana) ने याचिकाकर्ता से तेलूगू (Telugu) में बात करनी शुरु कर दी . इससे पहले CJI ने याचिकाकर्ता सिवरा दादा से अंग्रेजी में कहा, "आप भगवान बालाजी के भक्त हैं. बालाजी भक्तों में धैर्य होता है लेकिन आपके पास धैर्य नहीं है."
CJI यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, "आप बार-बार SC रजिस्ट्री से संपर्क करते हैं. हर दिन रजिस्ट्री को याचिका सूचीबद्ध करने की धमकी देते हैं. कहते हैं कि अगर केस नहीं लगाया तो मैं मर जाऊंगा. आप इसे इस तरह नहीं कर सकते. संस्थान की पवित्रता बनाए रखें."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि यह मौलिक अधिकारों का मामला है. वहां पूजा कैसे हो रही है, इस पर सवाल है. तब CJI ने कहा कि क्या हम पूजा में हस्तक्षेप कर सकते हैं और इसे कैसे आयोजित किया जाए? उन्होंने कहा कि पूजा में कितने लोग शामिल होंगे यह एक मौलिक अधिकार है? क्या यह अदालत इस बात पर ध्यान दे कि पूजा कैसे की जाती है?
फरीदाबाद में रेलवे की ज़मीन पर बसी 40 झुग्गियों में तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
CJI ने कहा, "मैं, मेरे भाई, मेरी बहन, हम सब बालाजी के भक्त हैं. हम सभी पूजा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि देवस्थानम परंपराओं का ख्याल रखेगा और सभी अनुष्ठानों और रीति-रिवाजों का पालन करेगा लेकिन ऐसा नहीं किया जाना चाहिए कि रजिस्ट्री पर दबाव बनाया जाए."
इसके बाद CJI ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वो कहां के रहने वाले हैं? जब उन्होंने बताया कि वो आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं तो CJI ने तेलगू में बात करनी शुरू कर दी. काफी देर तक बात करने के बाद CJI ने तिरूमला तिरूपति देवस्थानम के वकील से पूछा कि याचिकाकर्ता ने जो ज्ञापन दिया था, उस पर क्या कदम उठाया गया है?
महिलाओं को न्यायपालिका में मिले 50% प्रतिनिधित्व, बोले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 6 अक्तूबर को करेगा. दरअसल, इस याचिका में मंदिर में पूजा पद्धति सही से ना होने का आरोप लगाया गया है. इस बेंच में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली भी थे जो कि उत्तर भारतीय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं