Supreme Court hearing Live-Streaming: फ्रीबी( freebies) मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आज लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी. दरअसल निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली सेरेमोनियल बेंच के सामने लगे मामलों की लाइव-स्ट्रीमिंग की जानी है. जानकारी के अनुसार 20 मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. बता दें कि मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के कार्यकाल का आज आखिरी दिन है और अंतिम दिन को चिह्नित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के एक नोटिस में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश की अदालत या सेरेमोनियल बेंच की कार्यवाही को आज सुबह 10:30 बजे से एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा.
आज सबसे महत्वपूर्ण आदेश फ्रीबी (चुनाव से पहले मुफ्त उपहार देने का वादा) की याचिका पर होगा. वहीं इस मामले पर कई राजनीतिक दलों ने तर्क दिया है कि ये मुफ्त नहीं हैं बल्कि जनता के लिए कल्याणकारी उपाय हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट सरकार से बार-बार सर्वदलीय बैठक के जरिए एकराय बनाने की बात कह चुका है. निर्वाचन आयोग ने भी कहा कि इस बाबत नियम कायदे और कानून बनाने का काम उसका नहीं बल्कि सरकार का है. वहीं सरकार का कहना है कि कानून बनाने का मामला इतना आसान नहीं है. कुछ विपक्षी पार्टियां इस मुफ्त की घोषणाएं करने को संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति के अधिकार का अंग मानती हैं. आज सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी होंगी. चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ इस समस्या से निपटने का क्या नायाब और सटीक रास्ता सुझाती है.
आज CJI रमना के कार्यकाल का आखिरी दिन है और वो होनेवाले CJI जस्टिस यू यू ललित के साथ बैठेंगे. वहीं CJI एन वी रमना का विदाई समारोह 4.15 बजे होगा.
VIDEO: बिलकीस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया गुजरात सरकार को नोटिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं