विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव में हार के बाद निर्दलीय उम्मीदवार ने की आत्महत्या

नादिया के पुलिस अधीक्षक शीश राम झज्हरिया ने बताया, ''चूंकि हमें कोई शिकायत नहीं मिली है. इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.''

Also Read in
पश्चिम बंगाल: निकाय चुनाव में हार के बाद निर्दलीय उम्मीदवार ने की आत्महत्या
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
राणाघाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के सिविक नतीजे आने के बाद एक महिला प्रत्‍याशी ने खुदकुशी कर ली. नादिया जिले के अधिसूचित क्षेत्र कोपर शिविर की निर्दलीय उम्मीदवार ने नगरपालिका चुनावों में हार के बाद अपने घर पर आत्महत्या कर ली. नादिया के पुलिस अधीक्षक शीश राम झज्हरिया ने बताया, ''चूंकि हमें कोई शिकायत नहीं मिली है. इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.''

मृतका के पति ने बताया कि टीएमसी की पूर्व पार्षद 38 वर्षीय सुप्रिया डे ने अपने घर पर कल कथित तौर पर कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. सुप्रिया ने नाडा जिले के अधिसूचित क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उन्हें तुरंत ही कल्याणी जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सुप्रिया के पति ने कहा कि वह पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करेंगे. घटना की जानकारी मिलते ही टीएमसी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे. निकाय चुनाव के नतीजों की घोषणा कल की गई थी.

इनपुट: भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, West Bengal Civic Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com