Weather Report : बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है जबकि न्यनूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Weather Report : बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह लोगों को उमस का सामना करना पड़ा और मौसम विभाग के अनुसर अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 67 और 87 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है जबकि न्यनूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है.’’ सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बिहार की राजधानी पटना में दीघा घाट और गांधी घाट के समीप गंगा नदी के जलस्तर के खतरे के निशान से ऊपर होने के साथ प्रदेश में महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर किशनगंज जिला प्रशासन ने किशनगंज शहर और पोठिया प्रखंड में बाढ़ का अलर्ट किया है.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कई गांवों के लोग बाढ़ में फंसे, गुना में 12 घंटे लगातार बारिश से हाल-बेहाल

11 सितंबर को मौसम का हाल
भारी बारिश : बिहार, नागालैंड, तमिलनाडु, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, कर्नाटक
12 सितंबर को मौसम का हाल
भारी बारिश : सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, नागालैंड, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश
13 सितंबर को मौसम का हाल
भारी बारिश : सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
14 सितंबर को मौसम का हाल
भारी बारिश : जम्मू-कश्मीर और पंजाब
15 सितंबर को मौसम का हाल
भारी बारिश : अंडमान-निकोबार, मराठवाड़ा

केरल की तबाही का जिम्मेदार कौन?

 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com