Weather Forecast Today: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग जगहों आज भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में आज और कल हल्की वर्षा होने हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार हरियाणा के यमुना नगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फतेहाबाद, बरवाला, जींद, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, तोषामस भिवानी, लोहारु और नारनौल में बारिश के आसार हैं तो उत्तर प्रदेश के देवबंद, मुज्ज्फरनगर और शामली में भी बूंदा बांदी हो सकती है.
23/03/2021: 07:05 IST; Light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of Yamunanagar, Kurukshetra, Kaithal, Karnal, Fatehabad, Barwala, Jind, Adampur, Hissar, Hansi, Meham, Tosham, Bhiwani, Loharu, Narnaul (Haryana) Deoband, Muzaffarnagar, Shamli (U.P.)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 23, 2021
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के सिदमुख, सादुलपुर और पिलानी में भी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है तो मैदानी इलाकों में भी वर्षा की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में रहेगा. हालांकि उसके बाद 24 मार्च से इसका असर समाप्त होने की उम्मीद है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं