विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

देश से पैसा लेकर बाहर भागने वालों पर राजनाथ सख्त, बोले- 'उन्हें भारत वापस लाकर रहेंगे'

देश से पैसा लेकर बाहर भागने वालों पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सख्त तेवर अपनाया. उन्होंने कहा कि भारत से पैसा लेकर भागने वाले लोगों को वापस भारत लाया जाएगा

देश से पैसा लेकर बाहर भागने वालों पर राजनाथ सख्त, बोले- 'उन्हें भारत वापस लाकर रहेंगे'
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).
  • देश से पैसा लेकर बाहर भागने वालों पर राजनाथ सख्त
  • बोले- 'उन्हें भारत वापस लाकर रहेंगे'
  • 'उनकी सारी संपत्ति जब्त की जाएगी'
लखनऊ: देश से पैसा लेकर बाहर भागने वालों पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सख्त तेवर अपनाया. उन्होंने कहा कि भारत से पैसा लेकर भागने वाले लोगों को वापस भारत लाया जाएगा. उन्होंने यहां रेलवे प्रादेशिक प्राइमरी सहकारी बैंक के सौ वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पैसा लेकर विदेश भागने वालों को वापस भारत आना होगा. उनकी सारी संपत्ति जब्त की जाएगी. इसके लिए एक अध्यादेश बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था. हम समझते हैं कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं बल्कि सरलीकरण करना चाहिए. बैंकों के लेनदेन को राजनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था का 'लुब्रीकेंट' बताया जो अर्थव्यवस्था को चलाता है. 

यह भी पढ़ें: गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, पाकिस्तान से बातचीत के लिए तैयार है भारत, लेकिन...

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है. जिस दिन रेल ठप होगी, उस दिन देश के कई काम रुक जाएंगे. राजनाथ सिंह ने यहां कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के पास जनहित के कोई मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह इस तरह के गैर मुद्दे उठा रही है. कांग्रेस सीबीआई के जिस मामले को लेकर हल्ला कर रही है, उसकी जांच हो रही है. कम से कम जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए. यह मामला उच्चतम न्यायालय में भी है. 

VIDEO: ‘NRC पर माहौल बिगाड़ रहे हैं कुछ लोग'
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े किसी मसले को लेकर कांग्रेस के नेता कभी सड़क पर नहीं उतरते.
(इनपुट भाषा से)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Banking Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com