विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2016

विजय माल्या को भागने क्यों दिया : विपक्ष | वह हमारे लिए संत नहीं : सरकार का जवाब

विजय माल्या को भागने क्यों दिया : विपक्ष | वह हमारे लिए संत नहीं : सरकार का जवाब
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: 17 बैंकों के 9 हजार करोड़ बिना चुकाए देश छोड़कर भागने वाले विजय माल्या का मुद्दा आज राज्यसभा में भी उठा। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि माल्या मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उन पर 9 हजार करोड़ का कर्ज बकाया था। उन्हें यूपीए सरकार के समय लोन मिले। उनके खातों की तारीख बताती है कि उनके मददगार कौन थे? 10 साल तक कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन लोन की रिकवरी के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

बैंक एक-एक पैसला वसूल करेंगे : अरुण जेटली
इस मामले पर सरकार की कार्रवाई पर जेटली ने कहा कि उनकी जो भी संपत्ति भारत में है, उसे जब्त करने की तैयारी चल रही है। उनसे बैंक एक-एक पैसा वसूल करेंगे। जब वह भारत छोड़कर गए तब तक उन्हें रोकने का कोई आदेश नहीं था।

ललित मोदी देश से बाहर कैसे भाग गए
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब ललित मोदी पर करप्शन से जुड़े केस चल रहे थे तो वह कैसे देश से बाहर भाग गए थे। आप उन्हें नहीं रोक सकते थे या गिरफ्तार कर सकते थे?

राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिसने 9000 करोड़ की चोरी कि उसे सरकार ने भागने दिया। यह क्यों किया गया?

भगाने वालों पर कार्रवाई हो - गुलाम नबी आजाद
इस पर कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि UPA ने कभी भी विजय माल्या के लिए लोन की सिफारिश नहीं की। जब सरकार को अंदेशा था तो वह कैसे भाग गए? जब कई एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही हैं, तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उनका पासपोर्ट क्यों वापस नहीं लिया गया? माल्या कोई सूईं नहीं जो दिखेंगे नहीं। उन्हें भगाने में मदद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विजय माल्या हमारे लिए संत नहीं
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताव रूडी ने कहा कि विजय माल्या हमारे लिए कोई संत नहीं है। क्या उन्हें एक सिंगल पैसा एनडीए सरकार द्वारा दिया गया है? जो पैसा उनके साथ गया है, वह यूपीए के काल में दिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विजय माल्या, संसद, राज्यसभा में हंगामा, अरुण जेटली, गुलाम नबी आजाद, Vijay Mallya, Parliament, Arun Jaitley, Ghulam Nabi Azad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com