विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2018

विजय दिवस: राष्ट्रपति, पीएम ने वीर जवानों को किया याद, पीएम मोदी बोले- आज उनकी वजह से देश सुरक्षित

इस विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विजय युद्ध में वीर शहीदों को याद और नमन किया.

विजय दिवस: राष्ट्रपति, पीएम ने वीर जवानों को किया याद, पीएम मोदी बोले- आज उनकी वजह से देश सुरक्षित
विजय दिवस पर पीएम मोदी ने जवानों को याद किया
नई दिल्ली: आज विजय दिवस है. इस विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विजय युद्ध में वीर शहीदों को याद और नमन किया. बता दें कि इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में करीब 90 से 95 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था. रविवार की सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज देश उन्हीं लोगों की वजह से सुरक्षित है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज विजय दिवस के मौके पर हम 1971 के युद्ध में अदम्य साहस के साथ लड़े अपने बहादुर जवानों को याद करते हैं. उनके अटल पराक्रम और देशप्रेम ने देश सुरक्षित है ये सुनिश्चित किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर जवानों को याद किया है. विजय दिवस की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई. ट्वीट कर सैनिकों के योगदान को किया याद, शहीदों को दी श्रद्धांजलि. विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहुंचीं. सेना के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. दरअसल, बता दें कि विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है. इस युद्ध के अंत के बाद 90 से 95 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था. साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Vijay Diwas, 1971 War Against Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com