पिछले महीने किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा से जुड़े मामले में नाम आने के बाद, पंजाब से आए एक पूर्व गैंगस्टर का नाम अब बठिंडा में एक रैली के रूप में सामने आया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना ने ही (26 जनवरी) गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसक प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शनकारियों को उकसाने का काम किया था. उस दौरान लाल किले सहित दिल्ली में अन्य जगहों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे. अब फिर से लक्खा सिधाना ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करके किसानों के आंदोलन के पक्ष में एक जनसभा बुलाई है. ये जनसभा लक्खा सिधाना ने 23 फरवरी को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैतृक गांव बठिंडा के मेहराज में बुलाई है. जिसमें उसने लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में लोग उसके कार्यक्रम में शामिल हों.
लाल किला हिंसा : आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपये का इनाम, ढूंढ रही SIT
सिधाना ने वीडियो में कहा, ‘‘ हम पिछले सात माह से प्रदर्शन कर रहे हैं अब यह प्रदर्शन अपने चरम पर है और इस संबंध में हम 23 फरवरी को बठिंडा जिले के मेहराज गांव में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.” उसने कहा, ‘‘मैं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रहने वाले सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे लाखों की संख्या में इसमें शामिल हो ताकि केन्द्र सरकार को पता चल सके कि युवा हताश नहीं है, टूटा नहीं है बल्कि तैयार है और अपनी अंतिम सांस तक हम उनके लिए लड़ेंगे.'' आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर लखबीर सिंह लक्खा उर्फ लक्खा सिधाना पर 1 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है. पुलिस को उसकी सूचना देने वाले को यह रकम दी जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'हल्के में न लें किसान आंदोलन', चंडीगढ़ में प्रदर्शन स्थल पहुंचकर अमरिंदर सिंह ने केंद्र को चेताया
कौन है लक्खा सिधाना?
दिल्ली में लाल किला हिंसा का मास्टरमाइंड और पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना पर पंजाब में जमीन हड़पने और हत्या सहित कम से कम 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई बार जेल भी जा चुका है. ग्राम मेहराज, रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है, जहां से लखबीर सिंह लक्खा उर्फ लक्खा सिधाना ने 2012 में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस पार्टी का गठन राज्य के वित्त मंत्री और बठिंडा के विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने किया था और बाद में उसका विलय कांग्रेस में हो गया था.
Video: राकेश टिकैत बोले, गिरफ्तारी और मुकदमे से दबने वाला नहीं किसान आंदोलन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं