विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2011

फिरोजाबाद में पांचवीं की छात्रा से बलात्कार

यूपी के फिरोज़ाबाद में दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही स्कूल की एक मासूम छात्रा के साथ बलात्कार कर डाला। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
Firozabad: यूपी के फिरोज़ाबाद में दो नाबालिग छात्रों ने अपनी ही स्कूल की एक मासूम छात्रा के साथ बलात्कार कर डाला। लड़की की शिकायत पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह घटना उस दिन हुई जब पूरे देश के साथ-साथ यूपी में भी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली ये लड़की स्कूल से लौट रही थी उसी समय नौवीं क्लास में पढ़ने वाले दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद लड़की ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगा ली। उसे जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है जिसे लेकर आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए कुछ पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुलिस, फिरोजाबाद, छात्रा, बलात्कार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com