UP: प्रियंका गांधी पंचायत चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिला से मिलीं, UP सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में बदसलूकी का शिकार हुईं अनीता यादव से मिलीं प्रियंका गांधी वाड्रा. अनीता यादव से मुलाकत के बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों को उनके किए सजा जरूर मिलनी चाहिए.

लखनऊ:

प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर  प्रदेश (Uttar Pradesh) के दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश (UP Visit) के तीन दिवसीय दौरे पर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की अनीता यादव (Anita Yadav) से मिलीं. पंचायत चुनाव के नामांकन में अनीता यादव से अराजक तत्वों ने बदसलूकी की थी. नामांकन भरने के दौरान गुंडों ने उनपर हमला किया था. यहां तक की उनकी साड़ी तक खींची गई थी. प्रियंका गांधी अनीता यादव के गांव पसगवां पहुंची और उनसे मुलाकात की. प्रियंका ने अनीता यादव को भरोसा दिलाय कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगी और हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी. 

Ravish Kumar Prime Time : UP में अगर कानून का राज है तो हाईकोर्ट ने NSA के 78% केस खारिज क्यों किए?

अनीता यादव से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के गुंडों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हर महिला मेरी बहन है. देश की सभी महिलाएं मेरी बहन हैं. मैं हमेशा उनके साथ उनकी हक की लड़ाई में खड़ी रहूंगी
 

PM मोदी और शरद पवार के बीच 50 मिनट तक चली बैठक, सियासी अटकलें तेज

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अनीता यादव से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं.. प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी. पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी.