UP Lockdown: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को निर्देश दिया कि फसल कटाई के काम में लगे किसानों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने संवाददाताओं से कहा, ''कृषि क्षेत्र में फसल कटाई का काम चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को निर्देश दिया है कि किसानों को फसल कटाई के दौरान आवागमन में कोई असुविधा ना हो.''
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फसलों के क्रय के लिए मंडी की व्यवस्था को और सुचारू रखने के लिए कहा है. साथ ही निर्देश दिया है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले. उन्होंने बताया कि फसल की लगभग 30 से 40 प्रतशित कटाई पूरी हो चुकी है. कृषि विभाग जिलाधिकरियों के माध्यम से किसानों की फसल कटाई के काम में पूरी मदद कर रहा है ताकि किसानों को अपनी उपज मंडियों में लाने में कोई दिक्कत ना हो.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाए ताकि शिक्षा पर असर ना पडे़. इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देशित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को कोई नुकसान ना हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है. विद्यार्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग भी की जा रही है. अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सरकारी अधिकारी, छात्र और शिक्षक आरोग्य सेतु ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें. यह ऐप संक्रमण से बचने और स्वयं को बचाने के लिए है. उन्होंने बताया कि कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के निर्देश दिये गये हैं. विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में कार्रवाई की गई है.
अवस्थी ने बताया कि अवैध शराब की शिकायत आयी है. अवैध शराब के खिलाफ तीन दिन का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन करने पर अबतक 15,378 प्राथमिकी 48,503 लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है. लोगों को मुचलके पर छोड़ भी रहे हैं. छह करोड रुपये से अधिक जुर्माना जमा किया गया है.
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी के मामले में 385 प्राथमिकी 484 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है. उन्होंने कहा , ‘‘उत्तर प्रदेश का ‘‘हॉटस्पॉट मॉडल'' अनुकरणीय है. कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित स्थान के रूप में चिह्नित इलाके को सील करने के फैसले को मजबूती एवं सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी को कोई कठिनाई ना हो.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं