यूपी के बाराबंकी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां रोड किनारे एक खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. बस खराब होने के बाद कुछ मजदूर बस के सामने ही सो गए. इसके बाद ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में लगभग 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.पीएम मोदी ने लिखा-यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं. शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है. सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तक 18 लोगों की मौत
यह दर्दनाक हादसा रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ. जानकारी के मुताबिक- पुल पर खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस में सवार और उसके आगे सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोगों ने जिला अस्पताल आते-आते दम तोड़ दिया. हादसे में अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाइवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया.
हरियाणा से बिहार जा रही थी बस
निजी ट्रेवेल्स की यह डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देर रात लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर पर कल्याणी नदी के पास बस खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक- एक्सेल टूटने से बस खराब हुई थी. इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए. इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि बाकी सात लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया. वहीं कई यात्री बुरी तरह से घायल भी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाइवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया.
ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इससे करीब कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई. बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद, एसडीएम जितेंद्र कटियार और सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकलवाने और घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया. एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया. हादसे का शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं.
वहीं घटना के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी. तभी रास्ते में बस खराब हो गई और रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी लाया गया है, जबकि गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं