UP Board 10th and 12th Result 2020: यूपी बोर्ड (UP Board) बस कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 2020 (UP Board Result) घोषित करने वाला है. ऐसे में बच्चों में उत्साह और टेंशन दोनों ही देखने को मिल रहा है. कुछ स्टूडेंट्स अपने नतीजों को लेकर चिंता में हैं तो वहीं कुछ रिजल्ट 2020 आने की खुशी में उत्साह में भी हैं. हालांकि, इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सभी 10वीं और 12वीं की परीक्षा (UP Board Results 2020) देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक ट्वीट किया है.
अपने इस ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ''मेरे प्यारे बच्चों, आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है. वैसे परीक्षा और परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र है. इस वजह से प्रत्येक परीक्षाफल को सहजता से स्वीकार करें. भगवान श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षा परिणाम की प्राप्ति हो''.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मेरे प्यारे बच्चों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 27, 2020
आज यूपी बोर्ड का परीक्षाफल आना है। वैसे परीक्षा व परीक्षाफल आत्म विश्लेषण का माध्यम मात्र हैं।
अतः प्रत्येक परीक्षाफल को सहजतापूर्वक स्वीकार करना ही श्रेष्ठ है।
प्रभु श्री राम की कृपा से आप सभी को मनोनुकूल परीक्षाफल की प्राप्ति हो।
आपको बता दें, इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के महीने में शुरू हो गई थीं और मार्च में कोरोनावायरस के कहर से पहले खत्म भी हो गई थीं. हालांकि, कोरोनावायरस संक्रमण के कारण परीक्षाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया में देरी हो गई है, जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 2020 आने में भी देरी हो गई.
गौरतलब है कि इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 56.11 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है. इनमें से 30.24 लाख से अधिक छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जब्कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 25.86 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं