विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

उन्नाव रेप केस पर SC का फैसला: रोज सुनवाई, पीड़िता को 25 लाख का मुआवजा, सुरक्षा में CRPF- 10 बड़ी बातें

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार से जुड़े पाचों मामलों को स्थानांतरित करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया.

उन्नाव रेप केस पर SC का फैसला: रोज सुनवाई, पीड़िता को 25 लाख का मुआवजा, सुरक्षा में CRPF- 10 बड़ी बातें
सुप्रीम कोर्ट- (फाइल फोटो)
  1. उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए इससे जुड़े सभी पांचों मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है. वहीं मामले की रोजाना सुनवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं. 
  2. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को 25 लाख रुपये अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. मुआवजा यूपी सरकार देगी. 45 दिन में सुनवाई पूरी करने का भी सुप्रीम कोर्ट का आदेश है.
  3. पीड़िता, उसके परिवार और उसके वकील की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को दी गई है. हादसे की शिकार हुई पीड़िता और उसके वकील का लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा है. उनकी कार को रविवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी.
  4. उन्नाव गैंगरेप मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई रंजन गोगोई ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से पूछा कि, 'आपको कितना समय चाहिए (रेप पीड़िता और अन्य के सड़क हादसे की जांच के लिए)' इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा, 'एक महीना'. सीजेआई ने जवाब दिया, 'एक महीना? नहीं, सात दिन में जांच कीजिए.'
  5. उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को BJP ने पार्टी से निकाल दिया है. कुलदीप सिंह सेंगर पार्टी से पहले ही निलंबित चल रहे थे. 
  6. रायबरेली में हुए हादसे की शिकार उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सुरक्षा में लगे 3 पुलिसवाले को सस्पेंड कर दिया गया है. ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की गई है. 
  7. सीबीआई ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और नौ अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.
  8. बता दें, रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी. कार सवार दो महिलाओं की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी जबकि बलात्कार पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 
  9. दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बुधवार को मुलाकात की और उन्नाव बलात्कार पीड़िता को इलाज के लिए हवाई मार्ग से दिल्ली लाने की मांग की.
  10. रायबरेली सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके वकील की हालत गुरुवार को पांचवे दिन भी यथावत बनी हुई है. पीड़िता अब भी वेंटीलेटर पर है जबकि वकील को कुछ देर के लिये वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये एयर लिफ्ट किया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape Case, Supreme Court, CRPF Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com