विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2021

एक साल से भी ज़्यादा वक्त के बाद वर्चुअल नहीं होगी यूनियन कैबिनेट की बैठक

वैसे लॉकडाउन के दौरान भी केंद्रीय मंत्रिमंडल की लगभग हर हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियमित रूप से बैठक होती थी. प्रधानमंत्री शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मंत्रिपरिषद की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे.

एक साल से भी ज़्यादा वक्त के बाद वर्चुअल नहीं होगी यूनियन कैबिनेट की बैठक
यूनियन कैबिनेट की एक साल बाद प्रत्यक्ष बैठक आज
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो एक साल से अधिक समय में कैबिनेट की पहली प्रत्यक्ष बैठक होगी और इसमें मंत्रिमंडल के सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे. बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी. सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मंत्रिमंडल की प्रत्यक्ष (फिजिकल) बैठक पिछले साल अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई थी, जब देश में कोरोना वायरस महामारी फैली थी.

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान भी केंद्रीय मंत्रिमंडल की लगभग हर हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियमित रूप से बैठक होती थी. प्रधानमंत्री शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मंत्रिपरिषद की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे. मंत्रिपरिषद के 7 जुलाई को विस्तार के बाद एक सप्ताह में यह इसकी दूसरी बैठक होगी। नयी मंत्रिपरिषद की बैठक 8 जुलाई को हुई थी. सूत्रों ने कहा कि संसद का आगामी मॉनसून सत्र मंत्रिपरिषद की बार-बार बैठक बुलाने का एक कारण हो सकता है.

खाद्य तेल के दामों में लगातार इजाफे पर राहुल गांधी का PM पर कटाक्ष, 'खाया भी मित्रों को खिलाया भी, बस..'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Union Cabinet, Cabinet Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com