- सरकार ने अप्रैल से जून तक फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है
- अबतक 8 करोड़ लाभार्थियों को मिले 6.8 करोड़ गैस सिलिंडर
- 24 करोड़ गैस सिलिंडर मुफ्त देने का है लक्ष्य
कोविड-19 महामारी के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhanmantri Ujjawala Yojana) के तहत अब तक आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से मई के बीच 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (LPG) मुफ्त दिए गए हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. कोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत के लिए सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी. यानी आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है.
मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल में पेट्रोलियम डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने योजना के लाभार्थियों को 4.53 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर बांटे गए. 20 मई, 2020 तक इन लाभार्थियों को कुल 6.79 करोड़ सिलेंडर दिए जा चुके थे. अगर गैस सिलेंडर देने की यही रफ्तार कायम रहती है तो अप्रैल से जून तक 14 करोड़ से अधिक सिलेंडर नहीं दिए जा सकेंगे, जो 24 करोड़ के लक्ष्य से काफी कम है. सरकार ने इस योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बयान में कहा गया है कि सिलेंडर भरवाने का पैसा लाभार्थियों के खातों में डाला जा रहा है. ‘लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए गैस सिलेंडर का पैसा एडवांस में दिया जा रहा है.' सप्लाई चेन के एक अधिकारी ने कहा कि सिर्फ लोगों को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति ही नहीं की जा रही है बल्कि उन्हें साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़े दिशानिर्देशों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है.
कोरोनावायरस से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (PMGKP) की घोषणा की थी. इस योजना के तहत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ करोड़ लाभार्थियों को एक अप्रैल, 2020 से तीन महीने तक मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं