विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2018

देशभर के कॉलेजों को UGC का फरमान: 29 सितंबर को मनाएं 'सर्जिकल स्ट्राइक डे'

भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक को अब दिवस के रूप में मनाने के आदेश दिये गये हैं.

देशभर के कॉलेजों को UGC का फरमान: 29 सितंबर को मनाएं 'सर्जिकल स्ट्राइक डे'
सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का निर्देश
  • यूजीसी ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को नया फरमान जारी किया है.
  • 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाने को कहा.
  • 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने किया था सर्जिकल स्ट्राइक.
नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक को अब दिवस के रूप में मनाने के आदेश दिये गये हैं. दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और उच्चतर शिक्षण संस्थानों को गुरुवार को निर्देश दिया कि 29 सितंबर की तारीख को ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ के तौर पर मनाएं. यूजीसी ने दिवस मनाने के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में पूर्व सैनिकों से संवाद सत्र, विशेष परेड, प्रदर्शनियों का आयोजन और सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजने समेत अन्य गतिविधियां बताई हैं. 

सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने किया था तेंदुए का कुछ 'ऐसा' इस्तेमाल, जानें क्या है पूरा मामला

आयोग ने सभी कुलपतियों को गुरुवार को भेजे एक पत्र में कहा, ‘सभी विश्वविद्यालयों की एनसीसी की इकाइयों को 29 सितंबर को विशेष परेड का आयोजन करना चाहिए जिसके बाद एनसीसी के कमांडर सरहद की रक्षा के तौर -तरीकों के बारे में उन्हें संबोधित करें. विश्वविद्यालय सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में छात्रों को संवेदनशील करने के लिए पूर्व सैनिकों को शामिल करके संवाद सत्र का आयोजन कर सकते हैं.’    सर्जिकल स्ट्राइक पर RSS ने कहा, पाक को संदेश मिला कि हम किसी भी वक्त लाहौर में घुस सकते हैं

पत्र में कहा गया है, ‘इंडिया गेट के पास 29 सितंबर को एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. इसी तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, अहम शहरों, समूचे देश की छावनियों में किया जा सकता है. इन संस्थानों को छात्रों को प्रेरित करना चाहिए और संकाय सदस्यों को इन प्रदर्शनियों में जाना चाहिए.’    

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया तब इतने बैनर-पोस्टर नहीं लगे

बता दें कि भारत ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के सात अड्डों पर निशाना बनाकर हमले किए थे. सेना ने कहा था कि विशेष बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की तैयारी में जुटे आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचाया है.

VIDEO: पहले भी होते रहे सर्जिकल स्ट्राइक: शत्रुघ्न सिन्हा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
University Grants Commission, UGC, Higher Educational Institutions, September 29, Surgical Strike Day, Surgical Strike, Surgical Strike 2016, Surgical Strike Day On September 29
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com