विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

राजस्थान : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की खुफिया इकाई ने कथित रूप से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए सोमवार को एक सैन्य प्रतिष्ठान के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

राजस्थान : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक.
  • राजस्थान पुलिस की खुफिया इकाई ने की गिरफ्तारियां
  • पाकिस्तान के लिये जासूसी करने के लिए सोमवार को हुई गिरफ्तारी
  • जयपुर लाकर केन्द्रीय पूछताछ केन्द्र में पूछताछ की जा रही है
बीकानेर/जयपुर:

राजस्थान पुलिस की खुफिया इकाई ने कथित रूप से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए सोमवार को एक सैन्य प्रतिष्ठान के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों संदिग्ध कथित रूप से सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना के बारे में गोपनीय जानकारियां पहुंचाते थे. संदिग्धों की पहचान बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अनुबंध पर काम करने वाले चिनलाल नायक और गंगानगर में फील्ड एम्यूनिशन डिपो में ट्रेडमेन विकास तिलोतया के रूप में हुई है. उन्हें जयपुर लाकर केन्द्रीय पूछताछ केन्द्र में पूछताछ की जा रही है.

खुफिया इकाई के अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि झुंझनू निवासी तिलोतिया और उसके कुछ संबंधियों के खातों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के साथ गोपनीय जानकारियां साझा करने के बदले पैसे जमा कराये गए थे. उन्होंने कहा कि तिलोतिया के संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है. मिश्रा ने कहा कि दोनों संदिग्धों ने सेना की गतिविधियों से संबंधित गोपनीय तथा रणनीतिक जानकारियां पाकिस्तान पहुंचाने के लिये मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि लखनऊ से सेना की खुफिया इकाई ने राज्य की खुफिया इकाई को संदिग्धों के बारे में प्राथमिक जानकारी मुहैया कराई थी और संयुक्त अभियान में उन्हें पकड़ लिया गया. मिश्रा ने कहा कि दोनों संदिग्धों से सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत पूछताछ की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spying For Pakistan, India Pakistan, Two People Arrested For Spying For Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com