विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2019

होटल में ले जाकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार एक अब भी फरार

बाड़मेर जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्‍कर्म करने के मामले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

होटल में ले जाकर नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार एक अब भी फरार
प्रतीकात्मक फोटो
बाड़मेर:

बाड़मेर जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्‍कर्म करने के मामले में तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच अधिकारी विजयसिंह चारण ने बताया कि महिला थाने में शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार और सचिन पटेल को पकड़ लिया है जबकि तीसरे आरोपी सनी की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी अहमदाबाद के रहने वाले हैं. 

मां ने पहले अपनी 5 बेटियों को पानी के कुंड में धकेला और फिर खुद भी कूद गई

तीनों शुक्रवार को बाड़मेर पहुंचे और नाबालिग को एक होटल ले गए जहां तीनों ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता पहले से आरोपियों से परिचित थी. पुलिस ने पीड़िता की जांच करवाने के साथ ही पॉक्‍सो कानून और आईपीसी की धारा 376डी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Video: राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में हादसा, टेंट गिरने से 18 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barmer Minor Gangrape Case, Barmer News In Hindi, Barmer Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com