विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

विपक्ष के 10 सितंबर को भारत बंद के आह्वान से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाई

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) ने भी विपक्षी पार्टियों के बंद से दूर रहने का फैसला किया

विपक्ष के 10 सितंबर को भारत बंद के आह्वान से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाई
तृणमूल कांग्रेस 10 सितंबर को विपक्ष के भारत बंद को समर्थन नहीं देगी.
  • तृणमूल नहीं चाहती कि बंद से जनजीवन प्रभावित हो
  • बढ़ती कीमतों और रुपये के गिरते मूल्य के विरोध में प्रदर्शन करेगी टीएमसी
  • माकपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने बंद का समर्थन करने एआईएफबी से सहमति नहीं ली
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को उठाती रहेगी, लेकिन विपक्षी पार्टियों के 10 सितंबर के भारत बंद को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया.

पार्टी महासचिव पार्था चटर्जी ने कहा कि इसके बजाय तृणमूल कांग्रेस उस दिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और रुपये के गिरते मूल्य के विरोध में समूचे राज्य में प्रदर्शन करेगी. चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमलोग हड़ताल का विरोध नहीं कर रहे हैं और न ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल नहीं चाहती कि इससे जनजीवन प्रभावित हो. 

यह भी पढ़ें : सितंबर में तीसरी बार होगा भारत बंद, शक्ति प्रदर्शन के लिए संगठनों में मची होड़

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) ने भी विपक्षी पार्टियों के बंद से दूर रहने का फैसला किया है. उसने आरोप लगाया है कि प्रमुख सहयोगी दल माकपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने बंद का समर्थन करने पर फैसला लेने से पहले उसके साथ विचार-विमर्श नहीं किया.    
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Band 10 September
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com