विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2019

मुफ्त में करना है ताज का दीदार, तो इस दिन पहुंच जाइए आगरा

ताजमहल को देखने के लिए भारतीय सैलानियों को 50 रुपए जबकि सार्क (SAARC) और बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के अलावा बाकि विदेशी सैलानियों को प्रति व्यक्ति 1100 रुपए अदा करने होते हैं.  

मुफ्त में करना है ताज का दीदार, तो इस दिन पहुंच जाइए आगरा
विदेशी लोगों के लिए ताजमहल के टिकट की कीमत 1100 रुपए है.
  • 12 अगस्त को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
  • ईद-उल-जुहा के चलते लिया गया फैसला
  • भारतीयों के लिए टिकट की कीमत है 50 रुपये
आगरा:

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों को टिकट के लिए एक अच्छी कीमत चुकानी होती है. लेकिन अब जल्द ही ऐसा मौका आ रहा है, जब आप दुनिया के सबसे नायाब मकबरे में बिल्कुल फ्री एंट्री ले पाएंगे. दरअसल 12 अगस्त को ईद-उल-जुहा के चलते ताजमहल में नमाज के लिए फ्री में एंट्री मिलेगी. हालांकि यह एंट्री सिर्फ 3 घंटे के लिए ही मिलेगी. लेकिन खास बात ये है कि इस सुविधा का लाभ न सिर्फ नमाजी बल्कि देश-विदेश के पर्यटक भी उठा सकेंगे. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने यह निर्णय लिया है. 

ताजमहल में बदबू आ रही, इधर-उधर कचरा बिखरा पड़ा; यह है कारण

पुरातत्वविद् बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ईद-उल-जुहा 12 अगस्त को है और ताजमहल में नमाज के लिए इस दिन तीन घण्टे प्रवेश नि:शुल्क रहेगा.  स्वर्णकार ने बताया कि यह अवधि सुबह सात से दस बजे तक रहेगी और इस दौरान सैलानी भी मुफ्त प्रवेश पा सकेंगे. उन्होंने बताया कि सुबह सात से दस बजे तक ताजमहल की पूर्वी एवं पश्चिमी गेट स्थित खिड़कियां बंद रहेंगी. 

ताजमहल में 364वां उर्स शुरू, शाहजहां और मुमताज की कब्रों को कराया गया स्नान

बता दें फिलहाल ताजमहल को देखने के लिए भारतीय सैलानियों को 50 रुपए जबकि सार्क (SAARC) और बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के अलावा बाकि विदेशी सैलानियों को प्रति व्यक्ति 1100 रुपए अदा करने होते हैं.  सार्क (SAARC) और बिम्सटेक (BIMSTEC) में  शामिल देश के सैलानियों के लिए टिकट की कीमत 540 रुपए है. ताजमहल हर शुक्रवार को बंद रहता है.  (इनपुट-भाषा)

वीडियो: मोहब्बत के ताज पर नफरत की गाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taj Mahal, Agra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com