आज (गुरुवार) देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी हो रही है. पटना, दिल्ली, लखनऊ सहित कई शहरों में प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर निकलने की खबरें मिलने लगी हैं. दिल्ली में इस नए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है. इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी. इन चार स्टेशनों को बंद किए जाने के बाद डीएमआरसी ने लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया है. अगले आदेश तक अब इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रुकेगी. पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर सत्ता के दुरुपयोग तथा कांग्रेस में अवरोध डालने के आरोपों में महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पास हो गया. सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में प्रस्ताव 197 के मुकाबले 229 मतों से पास हुआ है. इससे पहले ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी पर निशाना साधा था और डेमोक्रेट सांसदों पर अभूतपूर्व तथा असंवैधानिक तरीके से शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए खुद को ‘सत्ता परिवर्तन के अवैध, पक्षपातपूर्ण प्रयासों' का शिकार बताया था.
CAA Protest: दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर जाम, लाल किले के पास लगाई गई धारा 144
दिल्ली के लाल किला इलाके के पास प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है. साथ ही जामिया, शाहीन बाग, मुनिरका, जसोला विहार, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय के मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.
500 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की लिस्ट जारी, मुकेश अंबानी के अलावा ये भारतीय भी शामिल...
ग्लोबल मीडिया लिस्ट में 500 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की वेराइटी मैगजीन्स की सूची में दस भारतीयो सहित रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं.
CAA के खिलाफ प्रदर्शन: जामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका सहित 14 मेट्रो स्टेशन बंद
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनिरका मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया है. इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी.
CAA Protest: नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी के सभी जिलों में धारा 144, किसी भी सभा की मंजूरी नहीं
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई तोड़फोड़ और सीलमपुर में हिंसा के बाद से देश भर में पुलिस सतर्कता बरत रही है.
CAA Protest LIVE Updates: दिल्ली में मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत
नागरिकता कानून को लेकर देश भर में विरोध जारी है. गुरुवार को कई बड़े शहरों में इस कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. हालांकि इससे पहले बुधवार शाम को प्रशासन ने तीन शहरों दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी.
नागरिकता कानून का विरोध: आजमगढ़ में भी प्रदर्शन रोकने पहुंची पुलिस तो हुआ पथराव, किया गया लाठीचार्ज, इंटरनेट बंद
उधर, प्रतापगढ़ में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश के आरोप में पांच लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया.
CAA: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बड़े शहरों में प्रदर्शन, जानिए 10 बड़ी बातें
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का पुरजोर विरोध हो रहा है. गुरुवार को 11 शहरों में नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी है. बुधवार शाम दिल्ली सहित तीन शहरों में पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी. दिल्ली पुलिस ने राजधानी में किसी भी तरह की रैली पर रोक लगा दी है. लखनऊ में भी लोगों के एकजुट होने पर रोक लगी है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज (गुरुवार) होने वाले प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है. मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, नागपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता और भोपाल में प्रदर्शनों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है.
आदित्य ठाकरे का निशाना- मैंने देखा कि सत्ता के लालच में कैसे दोस्तों को नजरअंदाज कर दिया जाता है
शिवसेना नेता और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने देखा है कि सत्ता के लालच में कैसे मित्रों को नजरअंदाज कर दिया जाता है
नागरिकता कानून पर प्रदर्शन को लेकर चीनी महावाणिज्य दूत बोले- यह भारत का आंतरिक मामला
कोलकाता में नियुक्त चीन के महावाणिज्य दूत ने कहा कि भारत को ही इस समस्या का हल निकालना होगा. लियोउ ने एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘यह भारत का आंतरिक मामला है. हमारे पास इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है. यह आपका देश है और आपको अपने मुद्दे खुद ही हल करने होंगे.'
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों को कैम्पस से बाहर ले गई पुलिस
छात्र संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने की मांग और पूरे देश में एनआरसी लागू करने का विरोध कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं