अयोध्या मामले (Ayodhya Case) पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अयोध्या में धारा-144 लगा दी गई है. अयोध्या के डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब शहर में चार से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते. इसके साथ ही जिले में ड्रोन का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की फिल्म रिकॉर्डिंग पर बैन लगा दिया गया है. धारा-144 10 दिसंबर तक लगाई गई है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट पीठ ने इस मामले में कोर्ट की कार्यवाही पूरी करने की समय सीमा की समीक्षा की थी और इसके लिए 17 अक्टूबर की सीमा तय की है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मऊ में सिलेंडर फटने से एक दो मंजिला इमारत गिर गई. इमरात गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. इमारत के मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है. करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Nobel विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी बोले- 'डगमगाती स्थिति में है भारतीय अर्थव्यवस्था'
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee), एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize For Economics) दिया गया. अभिजीत कोलकाता में पैदा हुए और उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से पढ़ाई की. अभिजीत बनर्जी ने जेएनयू से अर्थशास्त्र में मास्टर्स भी किया. फिलहाल वह अमेरिका की एमआइटी कैंब्रिज में हैं. खास बात यह है कि अभिजीत को ये पुरस्कार जिन तीन लोगों के साथ मिला है, उनमें एक उनकी पत्नी एस्थर डुफलो हैं और एक उनके सहकर्मी मिखाइल क्रेमेर भी हैं. अमर्त्य सेन के बाद अभिजीत बनर्जी अर्थशास्त्र में नोबेल पाने वाले दूसरे भारतीय हैं. इनको दुनिया में गरीबी हटाने के उपायों के लिए शोध पर नोबेल मिला है.
BCCI में जय शाह को पद मिलने की खबरों पर कार्ति चिदंबरम ने कसा तंज, लिखी यह बात
सौरव गांगुली के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने की खबरों के बीच दो और चयनों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का बोर्ड का सचिव और वित्त राज्य मंत्री और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल का नया कोषाध्यक्ष बनना तय माना जा है. जय शाह के चयन पर कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कार्ति ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या होता अगर मैं बीसीसीआई सचिव चुन लिया जाता, जब मेरे पिता यूपीए सरकार में देश के गृहमंत्री थे. तब मैं बीसीसीआई का सचिन चुन लिया जाता, तब राष्ट्रवादी और भक्तगढ़ इस पर कैसे प्रतिक्रिया देते.
PM मोदी ने अभिजीत बनर्जी को Nobel Prize से सम्मानित होने पर दी बधाई, किया यह Tweet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize For Economics) से सम्मानित होने पर बधाई दी. अभिजीत कोलकाता में पैदा हुए और उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से पढ़ाई की. अभिजीत बनर्जी ने जेएनयू से अर्थशास्त्र में मास्टर्स भी किया. फिलहाल वह अमेरिका की एमआइटी कैंब्रिज में हैं. अमर्त्य सेन के बाद अभिजीत बनर्जी अर्थशास्त्र में नोबेल पाने वाले दूसरे भारतीय हैं. अभिजीत बनर्जी को दुनिया में गरीबी हटाने के उपायों के लिए शोध पर नोबेल पुरस्कार मिला है. PM मोदी ने ट्वीट किया, 'अभिजीत बनर्जी को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में 2019 का 'सिवर्जेस रिक्सबैंक पुरस्कार' से सम्मानित किए जाने पर बधाई. उन्होंने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है.'
Ayodhya Case : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा 16 अक्टूबर को खत्म हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने सोमवार को अयोध्या केस (Ayodhya Case) की सुनवाई करते हुए कहा है कि इस केस की सुनवाई बुधवार को भी खत्म हो सकती है. यानी कि 17 अक्टूबर की जगह 16 अक्टूबर को ही अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई पूरी हो सकती है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने चार अक्टूबर को अयोध्या केस (Ayodhya Case) में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले की 37 वें दिन की सुनवाई के दौरान कहा था कि 17 अक्टूबर तक इस मामले की सुनवाई पूरी होगी.
सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला : केजरीवाल और सिसोदिया को कोर्ट से मिली राहत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रॉउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिल गई है. सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में कोर्ट से दोनों नेताओ को राहत मिली है. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अरुण जेटली की ओर से दायर किए गए मानहानि केस में वकील पर सरकार की राशि व्यय करने का आरोप लगाया गया था.
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी समेत 3 लोगों को मिला अर्थशास्त्र का Nobel Prize
भारतीय अमेरिकी अभिजीत बनर्जीको साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है. यह पुरस्कार ‘वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कामों के लिये दिया गया. नोबेल समिति के सोमवार को जारी एक बयान में तीनों को 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई. बयान के मुताबिक,‘‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं का शोध वैश्विक स्तर पर गरीबी से लड़ने में हमारी क्षमता को बेहतर बनाता है. मात्र दो दशक में उनके नये प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण ने विकास अर्थशास्त्र को पूरी तरह बदल दिया है. विकास अर्थशास्त्र वर्तमान में शोध का एक प्रमुख क्षेत्र है.''
सोनिया गांधी पर CM खट्टर के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- महिलाओं से मांगें माफी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कथित तौर अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इस 'असंसदीय और निंदनीय' बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की महिलाएं खट्टर को उनकी 'महिला विरोधी सोच' के लिए सबक सिखाएंगी. कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने तुच्छ बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.'
Ayodhya Case: मुस्लिम पक्ष के वकील ने SC से कहा- हमसे से ही सवाल क्यों, हिंदू पक्ष से क्यों नहीं?
धवन ने माना कि पुरातात्विक साक्ष्य को प्रमाणित किया जा सकता है. हालांकि, इससे पहले पुरातत्व को मुस्लिम पक्षकारों ने एक सामाजिक विज्ञान के रूप में माना था और उसे खारिज कर दिया था. धवन ने कहा कि ASI रिपोर्ट में कभी ये नहीं कहा गया कि मंदिर को तोडकर मस्जिद बनाई गई. इस जगह पर हमेशा मुस्लिमों का कब्जा रहा. हिंदुओं ने बहुत बाद में जमीन के टाइटल का दावा किया लेकिन उसे खारिज कर दिया गया. उन्होंने 1934 से प्रतिकूल कब्जे का दावा किया जिसके लिए कोई सबूत नहीं है.
रवीश कुमार का ब्लॉग: आसमां का रंग गुलाबी ही होता है. The Sky is Pink होता है...
गुलाबी ही तो होता है आसमान. बल्कि सिर्फ गुलाबी नहीं होता. वैसे ही जैसे सिर्फ नीला नहीं होता. पीला भी होता है. सफेद भी और गहरा लाल भी. सुनहरा भी. आसमान को सिर्फ नीले रंग से नहीं समझा जा सकता है. जब तक आप इस धारणा से बाहर नहीं निकलते हैं, इस फिल्म को देखते हुए भी आप नहीं देख पाते हैं. थियेटर में होते हुए भी आप बाहर होते हैं. जहां अरबों बच्चों की तरह आपको भी आसमान को सिर्फ एक ही रंग से देखना सीखाया गया है. जैसा रंग आज अपने आस-पास देखते हैं. कोई फ़िल्म सियासत पर बात न करते हुए, सियासत को समझने का ऐसे ही ताकत देती है. वही फ़िल्म है ये. जिन्होंने ये फ़िल्म देखी है, वो बहुत दिनों तक इससे बाहर नहीं निकल पाएंगे.
72 दिन बाद Kashmir घाटी में BSNL के नेटवर्क पर पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाएं शुरू, प्रीपेड यूजर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार
करीब दो महीने बाद कश्मीर घाटी में BSNL के नेटवर्क पर पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के प्रिसिंपिल सेक्रेटरी की ओर से इस बात का ऐलान किया गया था.
FATF की बैठक से पहले पाकिस्तान से बोला अमेरिका- हाफिज सईद समेत लश्कर के आतंकियों पर चलाएं केस
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशियाई ब्यूरो की प्रमुख एलिस वेल्स ने पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / जमात-उद-दावा (JuD) के चार शीर्ष सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने का स्वागत भी किया. पाकिस्तान की कानून एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायी एजेंसियों ने गुरुवार को प्रतिबंधित LeT / JuD के 'चार शीर्ष सदस्यों' को आतंकवाद को वित्त पोषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इन चारों आतंकवादियों की पहचान प्रोफेसर ज़फ़र इक़बाल, याहया अज़ीज़, मोहम्मद अशरफ तथा अब्दुल सलाम के रूप में हुई है.
FATF की कार्यवाही की वजह से पाकिस्तान अब तक का सबसे बड़ा दबाव झेल रहा है : अजीत डोभाल
दिल्ली में एन्टी-टेररिज़्म स्क्वाड (ATS) / स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के प्रमुखों के साथ हो रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की नेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जो असर NIA डाल पाई है, वह किसी भी अन्य एजेंसी से ज़्यादा है." पाकिस्तान का जिक्र करते हुए डोभाल ने कहा कि अगर किसी अपराधी को सरकार का समर्थन मिल जाता है, तो वह बड़ी चुनौती बन जाता है. कुछ देशों में इसमें महारत हासिल कर ली है.
पाकिस्तान को 'ब्लैक लिस्ट' में डाला जाएगा या नहीं, FATF की बैठक में होगा फैसला
एफएटीएफ बैठक में आतंकवादी फंडिंग को रोकने के लिए पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की जाएगी. वित्त और राजस्व मामले में प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हाफीज शेख के अनुसार, इस्लामाबाद ने 20 कदम उठाए हैं और इन्हें पूरा किया है. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही एफएटीएफ के ज्यादातर सिफारिशों को लागू कर दिया था, जैसे कि आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाना.
Sourav Ganguly बोले, ऐसे समय पद संभाल रहा हूं जब BCCI की छवि खराब है, यह बताई प्राथमिकता..
BCCI Election: Sourav Ganguly का इरादा भारतीय क्रिकेट के सभी पक्षों से मिलने का और वे सारे काम करने का है जो पिछले 33 महीने में प्रशासकों की समिति नहीं कर सकी. उन्होंने कहा,‘पहले मैं सभी से बात करूंगा और फिर फैसला लूंगा.
UPA सरकार के समय भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी चुनौती दे सकती थी : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यूपीए शासन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत, फलने-फूलने वाली थी, जिसकी प्रशंसा समूची दुनिया में होती थी. रविवार को महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यूपीए सरकार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत थी और यहां तक कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनौती दे सकती थी. हमारे वित्तीय प्रबंधन की प्रशंसा समूची दुनिया में होती थी। अब, मौजूदा सरकार में अर्थव्यवस्था का बुरा हाल हो गया है."
पाकिस्तान में शख्स ने मांगा मजदूरी का पैसा तो इमाम के मैनेजर ने पीछे छोड़ दिया पालतू शेर, फिर हुआ ऐसा
पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी लाहौर में एक धर्मस्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने एक इलेक्ट्रीशियन पर महज इसलिए पालतू शेर छोड़ दिया क्योंकि उसने अपने काम का मेहनताना मांगा था.
सफारी कर रहे लोगों को देख शेर को आया गुस्सा, शिकार के लिए पीछे लगा दी दौड़, देखें VIDEO
कर्नाटक (Karnataka) के अटल बिहारी वाजपेयी जूलॉजिकल पार्क (Atal Bihari Vajpayee Zoological Park) में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक शेर ने सफारी राइड कर रहे पर्यटकों पर हमला करने की कोशिश की.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : सोनिया गांधी को फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर बोले मनोहरलाल खट्टर, 'खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वो भी मरी हुई'
मनोहरलाल खट्टर ने कहा था, "लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा... हमने इस निर्णय का स्वागत किया था... वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था... फिर, इन लोगों ने देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू की... तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया... यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई..."
राम मंदिर पर फैसले से पहले अयोध्या में 10 दिसंबर तक लगाई गई धारा-144, इस सप्ताह पूरी हो जाएगी SC की सुनवाई
दशहरा की हफ्ते भर की छुट्टी के बाद सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई सोमवार को अंतिम चरण में प्रवेश कर जाएगी और कोर्ट की संविधान पीठ 38वें दिन इस मामले की सुनवाई करेगी. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने इस जटिल मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने के लिये मध्यस्थता प्रक्रिया के नाकाम होने के बाद मामले में छह अगस्त से रोजाना की कार्यवाही शुरू की थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के साल 2014 के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट 14 अपीलों पर सुनवाई कर रहा है.
यूपी के मऊ में सिलेंडर फटने के बाद गिरी दो मंजिला इमारत, 10 की मौत, कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका
स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है. करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Joseph Antoine Ferdinand Plateau: कौन थे जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेट्यू? ऐसे दिया दुनिया को सिनेमा
Google Doodle Of Joseph Antoine Ferdinand Plateau: दुनिया को चलती तस्वीरों का तोहफा देने वाले थे महान भौतिकशास्त्री जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेट्यू (Joseph Antoine Ferdinand Plateau). आज उनकी 218वीं जयंती (Joseph Plateau's 218th Birth Anniversary) है.
हमें नहीं पता था कि शिकायत करने वाली महिला पीएम मोदी की भतीजी है: दिल्ली पुलिस
दयमंती बेन मोदी शनिवार सुबह अमृतसर से दिल्ली आईं थीं. जब वह ऑटो रिक्शा से गुजरात समाज भवन जा रही थीं तो ऑटो से उतरते वक्त दो स्कूट सवारी लूटेरों ने उनका पर्स छीन लिया था. पर्स में उस वक्त 50,000 रुपए और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. उन्होंने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
चुनाव प्रचार कर रहे UP के डिप्टी CM बोले- आपके कमल के फूल का बटन दबाने से पाकिस्तान पर अपने आप परमाणु बम गिर जाएगा
विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'लक्ष्मी देवी हथेली, साइकिल या घड़ी पर नहीं बैठती हैं, बल्कि वह कमल पर बैठती हैं. कमल के फूल के लिए ही अनुच्छेद 370 हटाया गया. कमल का फूल विकास का प्रतीक है.' बता दें, महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं. दोनों ही राज्यों के वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी.
दिल्ली: 12वीं कक्षा के बाद वाल्मीकि समुदाय के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी केजरीवाल सरकार
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के विभिन्न राजनीतिक दल चाहते थे कि वाल्मीकि समुदाय के बच्चे केवल सफाईकर्मी और सफाई कर्मचारी बने, लेकिन वर्तमान सरकार चाहती है कि दूसरे समुदायों की तरह वाल्मीकि समुदाय के बच्चे भी आगे बढ़े.
अंतिम संस्कार के वक्त जब 'मुर्दा' हिलाने लगा सिर, श्मशान घाट छोड़कर भाग खड़े हुए लोग, और फिर...
पुलिस ने बताया कि मलिक बकरियों और भेड़ों के साथ शनिवार को जंगल में गए थे लेकिन शाम में सारे मवेशी खुद घर लौट आए लेकिन वह नहीं लौटे. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह में कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए. परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कर की तैयार कर ली.
राजस्थान: 75 साल की महिला ने दिया बेटी को जन्म, मात्र 600 ग्राम है बच्ची का वजन
मां की उम्र के कारण गर्भ धारण करने के 6.5 माह बाद सी-सेक्शन के जरिए समय पूर्व बच्चे का जन्म कराना पड़ा, क्योंकि मां शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर थी. बड़ी दिक्कत यह थी कि महिला के पास सिर्फ एक ही फेफड़ा था, जो चिकित्सा टीम के लिए एक चुनौती था.
Jammu Kashmir: 72 दिन बाद आज से पोस्टपेड मोबाइल फोन करने लगेंगे काम, प्रीपेड यूजर्स को अभी करना पड़ेगा इंतजार
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय बाजार ‘रविवार बाजार' खुला है और कई विक्रेताओं ने टीआरसी चौक-लाल चौक सड़क पर स्टॉल लगाए हैं. उन्होंने बताया कि सर्दियों के मद्देनजर बाजार में कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए घाटी के विभिन्न हिस्सों से ग्राहक आ रहे हैं.
Assembly Elections 2019: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- युवा जब नौकरी मांगते हैं तो आप...
उन्होंने यहां एक चुनाव रैली में दावा किया कि देश में कई कारखाने बंद होने के लिए जिम्मेदार कारणों में एक कारण विभाजनकारी राजनीति भी है. एक ओर जहां भाजपा 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले और राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रही है.
पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने कहा - देश में मौजूद आर्थिक नरमी बेहद चिंताजनक
राजन ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, ''निजी क्षेत्र के विश्लेषकों की ओर से आर्थिक वृद्धि को लेकर कई तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं, जिनमें से कई संभवतः सरकार के अनुमान से काफी नीचे हैं. मेरा मानना है कि आर्थिक सुस्ती निश्चित रूप से बहुत चिंताजनक है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं